13.4 C
London
Tuesday, March 3, 2026
Homeराज्यCM हेमंत सोरेन के प्रस्तावक मंडल मुर्मू को रोकने के मामले में...

CM हेमंत सोरेन के प्रस्तावक मंडल मुर्मू को रोकने के मामले में गाइडलाइन का नहीं हुआ पालन, आयोग को भेजी गई रिपोर्ट

Published on

रांची

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में सीएम हेमंत सोरेन एक बार फिर से बरहेट से चुनाव मैदान में हैं। हेमंत सोरेन की ओर से अपना नामांकन दाखिल कर दिया गया है। इस बीच रविवार को हेमंत सोरेन के प्रस्तावक मंडल मुर्मू को डुमरी में रोकने के मुद्दे पर बीजेपी और जेएमएम आमने-सामने है। वहीं इस मामले में झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने भी सोमवार को अपनी सफाई दी।

मंडल मुर्मू की गाड़ी चेकिंग में गाइड लाइन का पालन नहीं हुआ
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि रविवार को गिरिडीह के डुमरी में चेकनाका पर चेकिंग के दौरान निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अनुपालन नहीं किया गया। पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकार्डिंग नहीं की गयी। जबकि, निर्वाचन आयोग का स्पष्ट दिशा निर्देश है कि पारदर्शिता के लिए वाहन जांच के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग करानी है।

आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिलने पर हिरासत में नहीं लिया जा सकता
के. रवि कुमार ने कहा कि अगर जांच के क्रम में कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिलती है, तो किसी को हिरासत में नहीं लिया जा सकता। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में उत्तरी छोटानागपुर के आयुक्त की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है। उसे आगे की कार्रवाई के लिए भारत निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेजी गई है।

पहले चरण के लिए प्रत्याशियों के नामांकन की स्क्रूटनी
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि प्रथम चरण के चुनाव को लेकर सोमवार को प्रत्याशियों के नामांकन की स्क्रूटनी की गयी। कुछ लोगों के मामले में नोटिस देकर उन्हें मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक पक्ष रखने के लिए संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से समय दिया गया है।

अब तक 86.33 करोड़ के अवैध सामान और नकद जब्त
एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव को लेकर कुल 57 नये बूथ बनाये गये हैं। निर्वाचन आयोग का स्पष्ट निर्देश है कि आवास से बूथ की दूरी 2 किमी. से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 86.33 करोड़ के अवैध सामान और नकदी जब्त की गयी है। वहीं आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के खिलाफ कुल 20 प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...