11.9 C
London
Tuesday, December 9, 2025
Homeराज्यगुजरात: मंदिर से 78 लाख रुपए के सोने के 6 हार चोरी,...

गुजरात: मंदिर से 78 लाख रुपए के सोने के 6 हार चोरी, पुलिस ने आरोपी को ऐसे किया गिरफ्तार

Published on

अहमदाबाद,

गुजरात के पंचमहल जिले में पावागढ़ हिल्स पर स्थित देवी महाकाली के एक प्राचीन मंदिर से 78 लाख रुपए के सोने के हार चुराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की पहचान विदुरभाई वसावा के रूप में हुई है, जो वारदात को अंजाम देने के बाद सूरत चला गया था.

पुलिस अधीक्षक (एसपी) हिमांशु सोलंकी ने बताया कि आरोपी विदुरभाई वसावा ने 28 अक्टूबर को चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. उसने मंदिर के गर्भगृह से 78 लाख रुपए के छह सोने के हार और दो सोने की परत चढ़ी वस्तुएं चुराई थीं. मंदिर प्रशासन ने इस बाबत पुलिस को सूचित किया था.

स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) के अधिकारियों ने मानव स्रोतों और तकनीकी निगरानी का उपयोग करके चोरी के मामले को सुलझाया है. इसमें मंदिर के अंदर और आसपास लगे लगभग 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को स्कैन करना शामिल है. इस दौरान आरोपी सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया.

एलसीबी ने अपराध से एक दिन पहले एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर मंदिर के पास संदिग्ध रूप से घूमते हुए देखा. पुलिस ने उसकी पहचान सूरत के उमरपाड़ा निवासी विदुरभाई वसावा के रूप में कर ली. इसके बाद पंचमहल पुलिस की टीम वसावा के घर पहुंची, जो करीब 200 किलोमीटर दूर था.

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने चोरी स्वीकार कर लिया. एसपी ने बताया कि उसके पास से मंदिर से चुराए गए सोने के आभूषण और अन्य सामान बरामद किए गए हैं. आरोपी ने अपराध करने के लिए पावागढ़ जाने के लिए अपनी बाइक का इस्तेमाल किया था.

Latest articles

मुंबई में रेप के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

मुंबई।महाराष्ट्र के पालघर जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी को एक महिला ने रेप के...

गुजरात के गिर-सोमनाथ में भूकंप के झटके

अहमदाबाद।गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में सोमवार सुबह 10:51 बजे भूकंप के हल्के झटके...

सड़क हादसों में वरिष्ठ नागरिक समेत दो लोगों की मौत

भोपाल।बीते 24 घंटों में राजधानी के विभिन्न इलाकों में हुए सड़क हादसों ने दो...

जितेंद्र सिंह बने एचएमएस के प्रदेश उपाध्यक्ष

भेल भोपाल ।पटेल नगर मैं मध्यप्रदेश राज्य एचएमएस का कार्यकारिणी का अधिवेशन संपन्न हुआ।...

More like this

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

भोपाल।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’...