8.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्यपाकिस्तान का सपोर्ट करने पर गुजरात में तुर्की और अजरबैजान का बॉयकॉट,...

पाकिस्तान का सपोर्ट करने पर गुजरात में तुर्की और अजरबैजान का बॉयकॉट, अब लगेगा तगड़ा झटका

Published on

अहमदाबाद:

गुजरात में तुर्की का खुला बॉयकॉट सामने आया है। गुजरात में टूर ऑपरेटर्स ने तुर्की के साथ-साथ अजरबैजान का भी बहिष्कार कर दिया है। गुजरात में टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने एक बयान में कहा है कि वे अजरबैजान और तुर्किये (तुर्की) की बुकिंग नहीं लेंगे क्योंकि इन दोनों देशों ने पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला लेने के लिए भारत द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान का खुलकर समर्थन किया था। तुर्की की कमान अभी राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन के हाथों में है।

तुर्की के ड्रोन का इस्तेमाल
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नियमित ब्रीफिंग कर रही भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया था कि पाकिस्तान ने तुर्की के ड्रोन का इस्तेमाल भारत के खिलाफ किया। इतना ही नहीं अज़रबैजान और तुर्की दोनों ने भारत के हितों के खिलाफ जाकर खुले तौर पर पाकिस्तान को समर्थन देने की घोषणा की थी। हाल के सालों में गुजरात से हजारों पर्यटक पर्यटक के रूप में अज़रबैजान के बाकू और तुर्की की यात्रा कर चुके हैं। तुर्की में गुजराती पर्यटकों की संख्या इतनी अधिक है कि हाल के सालों में तुर्की ने अहमदाबाद में रोड शो आयोजित किया था।

सीधी सेवा का किया था ऐलान
पिछले कुछ सालों में बाकू में गुजराती पर्यटकों का प्रवाह इतना अधिक हो गया है कि अज़रबैजान एयरलाइंस ने हाल ही में अहमदाबाद और बाकू के बीच सीधी हवाई संपर्क सेवा शुरू करने की घोषणा की है। इस बीच गुजरात के टूर ऑपरेटरों ने बुकिंग नहीं लेने का फैसला किया है। जम्मू एवं कश्मीर में युद्ध जैसी स्थिति के कारण लगभग सभी टूर पैकेज रद्द कर दिए गए हैं। टूर ऑपरेटरों ने कुछ मामलों में रिफंड तथा अन्य मामलों में क्रेडिट नोट जारी किए हैं तो वहीं दूसरी ओर इस सीजन में घूमने की इच्छा रखने वाले लोग हालात के सामान्य होने का इंतजार कर रह हैं।

Latest articles

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...