15.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यगुरुग्राम: 14 साल की लड़की ने बताई स्पा सेंटर की सच्चाई, कहा-...

गुरुग्राम: 14 साल की लड़की ने बताई स्पा सेंटर की सच्चाई, कहा- जानवर बन जाते हैं लोग

Published on

गुरुग्राम,

देश के ज्यादातर हिस्सों में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा फल-फूल रहा है. पुलिस आए दिन ऐसे स्पा सेंटर पर छापा भी मारती है लेकिन फिर भी ज्यादातर जगहों पर स्पा सेंटर देह व्यापार का अड्डा बने हुए हैं. दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में भी पुलिस ने कई बार स्पा सेंटर्स पर छापा मारा है लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब स्पा सेंटर में काम करने वाली एक युवती ने अपनी दर्दभरी दास्तान सुनाई और देह व्यापार से खुद को बचाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है .

युवती ने पुलिस से कहा है कि मेरे साथ स्पा सेंटर में रेप नहीं बल्कि हर रोज गैंगरेप हुआ है. ये आरोप एक 14 साल की नाबालिग लड़की ने स्पा संचालक पर लगाए हैं. युवती ने इस मामले में कुछ आरोपियों के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया है.लड़की ने अपनी शिकायत में बताया है कि कैसे एक युवती उसे स्पा सेंटर में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर वहां ले आई और फिर योजनाबद्ध तरीके से हर दिन उसका गैंगरेप शुरू कर दिया गया.

पीड़ित ने बताया कि हर दिन 10 से 15 लोग उसके शरीर के साथ जानवरों जैसा व्यवहार करते थे और रौंदते थे. पीड़ित लड़की ने बताया कि वो स्पा में आने वाले हर शख्स से इस नर्क से निकालने के लिए मदद मांगती थी लेकिन किसी को उसकी पीड़ा से नहीं बल्कि शरीर से मतलब था.

पीड़ित लड़की ने बताया कि वो शुरुआत में इसलिए विरोध नहीं कर पाती थी क्योंकि स्पा संचालक और वहां काम करने वाले युवकों के पास उसका अश्लील वीडियो था. लड़की ने कहा अश्लील वीडियो के जरिए ब्लकैमल किया जाता था.पीड़ित नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया कि तीन दिनों तक उसकी शिकायत भी दर्ज नहीं की गई. युवती के मुताबिक एक महिला पुलिसकर्मी ने उसे कहा तुम मुसीबत मोल ले रही हो क्यों ऐसे चक्कर में पड़ती हो. युवती ने अब इंसाफ की गुहार लगाई है.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...