11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्यहमीरपुर: महाराणा प्रताप की जयंती पर शोभायात्रा में बवाल, अम्बेडकर की प्रतिमा...

हमीरपुर: महाराणा प्रताप की जयंती पर शोभायात्रा में बवाल, अम्बेडकर की प्रतिमा खंडित, थाना प्रभारी लाइन हाजिर, एसपी ने की कार्रवाई

Published on

हमीरपुर

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में महाराणा प्रताप की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा जुलूस में हुए बवाल में अब एसपी ने बड़ा एक्शन लिया है। शोभायात्रा में पथराव कर लाठी डंडे से हमला करने वाले तमाम लोगों के खिलाफ एफआईआर पुलिस ने दर्ज की है। इधर एसपी ने इस घटना में बड़ी लापरवाही बरतने पर महिला थाना प्रभारी को थाने से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया है। हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के सिजवाही गांव में महाराणा प्रताप की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा जुलूस में डीजे बजाने से रोकने पर बड़ा बवाल हुआ था।

हमीरपुर में पथराव कर शोभायात्रा में चल रहे लोगों पर लाठी डंडे से हमला किया गया, जिससे 13 लोग घायल हुए थे। उपद्रवियों के बवाल करने पर भारत रत्न बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा खंडित हो गई थी। घटना से गांव में तनाव बढ़ गया था। एडीएम फाइनेंस विजय शंकर तिवारी और एएसपी मनोज गुप्ता भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया।

दरअसल, हमीरपुर जिले के सिसोलर थाना क्षेत्र के चांदीकला गांव निवासी सार्थक सिंह के नेतृत्व में महाराणा प्रताप की जयंती पर शोभायात्रा बड़ी संख्या में अनुयायी निकाल रहे थे। शोभायात्रा टिकरी गांव होते हुए सिजवाही गांव पहुंची तो डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हुआ था जिससे पूरे गांव में तनाव बढ़ गया था।

नौ लोगों पर एफआईआर भी दर्ज
शोभायात्रा में पथराव कर बवाल में बाबा साहब की प्रतिमा खंडित हो गई थी। कई लोग घायल भी हुए थे। पुलिस ने सार्थक सिंह उर्फ शनी सिंह, सौरभ सिंह, रामू सिंह, राहुल सिंह, रवि सिंह, विकास सिंह, भूरा सिंह, कुन्नू सिंह, रामजी व अन्य तमाम अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा, दलित उत्पीड़न समेत अन्य संगीन धाराओ में मुकदमा कोतवाली में लिखा गया है। मौदहा कोतवाली प्रभारी उमेश सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।

महिला थाना प्रभारी लाइनहाजिर
महाराणा प्रताप की जयंती पर शोभायात्रा निकालने के लिए आयोजकों ने चार दिन पहले थाना सिसोलर में एक प्रार्थना पत्र देकर परमीशन मांगी थी। लेकिन थाना प्रभारी ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। आयोजक भी समझ बैठे कि शोभायात्रा निकालने पर कोई मनाही नहीं है। शोभायात्रा में पुलिस भी नही थी जिससे शोभायात्रा में बड़ा बवाल हो गया। एसपी ने लापरवाही बरतने पर सिसलोर महिला थाना प्रभारी कल्पना सिंह को लाइनहाजिर कर दिया है।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...