19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यनागौर में डंके की चोट पर जीते हनुमान बेनीवाल, बीजेपी प्रत्याशी ज्योति...

नागौर में डंके की चोट पर जीते हनुमान बेनीवाल, बीजेपी प्रत्याशी ज्योति मिर्धा ने लगाया हार का ‘चौका

Published on

नागौर

राजस्थान की नागौर लोकसभा सीट से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के उम्मीदवार हनुमान बेनीवाल ने बड़ी जीत दर्ज की है। बेनीवाल ने भाजपा प्रत्याशी ज्योति मिर्धा को 52,341 मतों से पराजित किया। पिछले चुनाव में हनुमान बेनीवाल भाजपा के समर्थित प्रत्याशी थे जबकि इस बार उन्होंने भाजपा से नेता तोड़ लिया और कांग्रेस के साथ गठबंधन किया। कांग्रेस से गठबंधन करने के बाद बेनीवाल को एक बार फिर नागौर से बड़ी जीत हासिल हुई है।

लोकसभा में फिर गूंजेगी बेनीवाल की दहाड़
हनुमान बेनीवाल लगातार दूसरी बार लोकसभा सांसद बने हैं। अब एक बार फिर लोकसभा में हनुमान बेनीवाल की दहाड़ गूंजेगी। पिछले कार्यकाल के दौरान हनुमान बेनीवाल 3 साल तक भाजपा के साथ रहे लेकिन बाद में केंद्र सरकार की ओर से तीन कृषि कानून लाए जाने के बाद हनुमान बेनीवाल ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ दिया था। इस बार की लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के साथ कांग्रेस ने गठबंधन कर लिया था। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कांग्रेस के कई विधायकों ने हनुमान बेनीवाल के समर्थन में प्रचार प्रसार किया इसके नतीजा यह रहा कि बेनीवाल एक बार फिर लोकसभा सांसद बन गए।

ज्योति मिर्धा की लगातार चौथी हार
हनुमान बेनीवाल ने भाजपा प्रत्याशी ज्योति मिर्धा को 52,341 मतों से पराजित किया। ज्योति मिर्धा की यह लगातार चौथी हार है। ज्योति मिर्धा पूर्व में कांग्रेस के टिकट पर वर्ष 2009 में लोकसभा सांसद बनी थी। इसके बाद वर्ष 2014 के चुनाव में मोदी लहर में ज्योति मिर्धा भाजपा के सीआर चौधरी से हार गई थी। वर्ष 2019 के चुनाव में भी कांग्रेस प्रत्याशी रही ज्योति मिर्धा हनुमान बेनीवाल के सामने चुनाव हार गई थी। हाल ही में ज्योति मिर्धा कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई। भारतीय जनता पार्टी ने ज्योति मिर्धा को नागौर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाया लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी रहे हरेंद्र मिर्धा के सामने ज्योति मिर्धा चुनाव हार गई थी। अब भाजपा ने उन्हें नागौर लोकसभा सीट से सांसद बनने का अवसर दिया लेकिन ज्योति मिर्धा को एक बार फिर हर का सामना करना पड़ा।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....