8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यहरिद्वार: बारिश से पार्किंग में खड़ी गाड़ियां बहकर गंगा जी में पहुंचीं,...

हरिद्वार: बारिश से पार्किंग में खड़ी गाड़ियां बहकर गंगा जी में पहुंचीं, वीडियो वायरल

Published on

हरिद्वार:

देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है। शनिवार को उत्तराखंड के हरिद्वार में मानसून की बारिश ने पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को बहा ले गई। सूखी नदी में पार्किंग में खड़ी गाड़ियां जब बहने लगीं, तो उन गाड़ियों को देखने के लिए लोग जुट गए। तेज बारिश के कारण सूखी नदी में काफी पानी आ गया, जिससे गाड़ियां बहने लगी और लोग बस अपनी गाड़ियों को बहते देखते रह गए। नदी का विकराल रूप देखकर लोग अपनी गाड़ी बचाने के लिए भी नहीं जा पाए।

शनिवार सुबह से निकली तेज धूप के बाद अचानक दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया और बारिश शुरू हो गई। हरिद्वार में हुई बारिश से वहां का नजारा ही बदल गया। जहां शहरभर में जलभराव के कारण हर साल दिक्कत होती है, तो वहीं इस बार मानसून के आगाज के साथ ही समस्याएं भी खड़ी हो गई है। हल्की सी बारिश में ही हरिद्वार में ही अच्छा खासा जल भराव हो गया है।

शनिवार को हुई बारिश से उत्तरी हरिद्वार में नदी के रपटे पर खड़ी गाड़ियां बहकर हरकी पैड़ी पहुंच गईं। पार्किंग शुल्क से बचने के लिए कई बार श्रद्धालु उत्तरी हरिद्वार में सूखी नदी के रपटे पर अपनी गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। कई बार पहले भी जंगल से अचानक बारिश का पानी आने पर गाड़ियां और कई मवेशी बह चुके हैं। तेज बारिश के कारण अचानक जंगल से पानी आने के कारण नदी के रपटे पर खड़ी गाड़ियां गंगा में बह गईं। यह गाड़ियां बहकर हरकी पैड़ी ब्रह्म कुंड तक पहुंच गई। श्रद्धालुओं ने अपने मोबाइल से उनकी वीडियो भी बनाई, जो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है। इनमें दो गाड़ियां हरकी पैड़ी के समीप एक पुल के नीचे फंस गईं, जबकि दो आगे बह गई। शहर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि गाड़ियों का रेस्क्यू किया जा रहा है।

एसडीआरएफ ने लोगों से की अपील
मानसून में नदियों के विकराल को देखते हुए एसडीआरएफ ने लोगों से अपील की है कि मॉनसून सीजन के दौरान वे अपने वाहनों को नदी, घाट, नहर, बाढ़ प्रभावित, एवं भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के आसपास पार्क न करें। अपने वाहनों को किसी सुरक्षित स्थान पर ही पार्क करें। मानसून सीजन के दौरान नदी/नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। इसीलिए मानसून सीजन के दौरान नदी, नहर, और नालों के आसपास अतिरिक्त सतर्कता बरतें।

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...