20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यहरिद्वार: पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन ने जेल से लिखा पत्र, गुर्जर महापंचायत...

हरिद्वार: पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन ने जेल से लिखा पत्र, गुर्जर महापंचायत स्थगित, कोर्ट में सुनवाई के बारे में जानिए

Published on

हरिद्वार

उत्तराखंड के हरिद्वार में दो राजनीतिक नेताओं के बीच की अदावत ने माहौल को गरमाया हुआ है। खानपुर विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच की अदावत का मुद्दा गहराया है। फायरिंग मामले में कुंवर प्रणव चैंपियन को जेल भेजा गया है। इस बीच खबर आ रही है कि प्रणव चैंपियन ने जेल से पत्र लिखा है। यह पत्र गुर्जर महापंचायत के आयोजकों को लिखा गया। इसमें महापंचायत को स्थगित करने की अपील की गई। प्रणव चैंपियन की अपील पर गुर्जर महापंचायत को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

आयोजकों ने बताया कि यह निर्णय प्रशासनिक और सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा या कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सके। महापंचायत को लेकर प्रशासन पहले से ही सतर्क था और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे थे। पूर्व विधायक के भेजे पत्र को आयोजनकर्ताओं और प्रशासन ने गंभीरता से लिया और कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय सामूहिक रूप से लिया गया। इस निर्णय की स्थानीय प्रशासन और क्षेत्रीय नेताओं ने भी सराहना की।

हाई कोर्ट ने जमकर सुनाया
प्रणव चैंपियन-उमेश कुमार मामले में मंगलवार को दोपहर 2 बजे हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान हरिद्वार एसएसपी और डीएम ऑनलाइन पेश हुए। कोर्ट को उन्होंने अब तक हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। हालांकि, कोर्ट एसएसपी के बयान से संतुष्ट नहीं दिखी। हाई कोर्ट ने यह बताने का आदेश दिया कि इन लोगों पर कितने आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं? इनके खिलाफ क्या कोर्ट केस चल रहे हैं? कोर्ट ने कहा कि इन सबका पूरा का पूरा ब्यौरा पेश किया जाए।

हाई कोर्ट ने इसके साथ ही एसएसपी को सख्ती बरतने को भी कहा है। इसके अलावा इन लोगों को जो सुरक्षा दी गई है, उस पर भी सरकार को पुनर्विचार करने के लिए कोर्ट ने कहा। हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान काफी तीखी टिप्पणी की। हाईकोर्ट ने इस घटना को राज्य के लिए शर्मनाक बताया।

‘क्या संदेश दे रहे हम’
हाई कोर्ट ने इस पूरे मामले में गंभीर टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि हम दुनियां के लोगों को देवभूमि का संदेश देते रहे हैं। क्या ये देवभूमि में उचित है? दोनों जनता के प्रतिनिधि हैं। ये क्यों बाहुबल दिखा रहे हैं? खुद वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। कोर्ट ने इस मामले में एसएसपी से एक्शन टेकेन रिपोर्ट मांगी है। दरअसल, प्रणव चैंपियन और एमएलए उमेश कुमार के बीच गाली-गलौच और गोलीबारी के वायरल वीडियो पर हाई कोर्ट ने संज्ञान लिया था। कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि सुप्रीम कोर्ट के अश्वनी उपाध्याय वर्सेज यूनियन ऑफ इंडिया में दिए गाइड़लाइन का पालन क्यों नहीं हो रहा है।

रोशनाबाद जेल में हुए बंद
पूर्व विधायक प्रणव चैंपियन रोशनाबाद जेल में बंद हुए थे। उन्होंने पत्र भेजकर 29 जनवरी को लक्सर में होने वाली महापंचायत को टालने का निवेदन किया। प्रणव चैंपियन की पत्नी देवयानी ने उनके समर्थकों के बीच उनके पत्र को पढ़ कर सुनाया। उन्होंने निवेदन किया कि प्रदेश में सीएम पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रीय खेलों का आयोजन करवा रहे हैं। हमारा बेटा भी शूटिंग प्रतियोगिता में भाग ले रहा है। ऐसे में राजा साहब ने पत्र भेजकर सभी गुर्जर समाज के लोगों से महापंचायत को टालने का निवेदन किया है।

प्रणव चैंपियन ने लोगों से बेटे कुंवर दिव्य प्रताप सिंह के लिए आशीर्वाद मांगा है। दिव्य प्रताप राष्ट्रीय खेलों की शूटिंग प्रतियोगिता भाग ले रहे हैं। ऐसे में पिता ने उनके जीत की कामना की है। साथ ही, समाज के लोगों से उन्होंने बेटे को आशीर्वाद देने का निवेदन किया। इस मौके पर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद खारी सहित गुर्जर समाज के कई लोग मौजूद थे।

पछतावा न होने की बात
कुंवर प्रणव चैंपियन ने पत्र में कहा है कि मैंने जो भी किया, उसका मुझे कोई पछतावा नहीं है। हम क्षत्रिय हैं। क्षत्रिय अपना अपमान बर्दाश्त नहीं करते। मैंने अगर इसका जवाब दिया, तो ठीक किया। दरअसल, हरिद्वार जिले में इन दिनों उमेश कुमार और प्रणव चैंपियन के बीच जंग छिड़ी है। मामला एक-दूसरे के घर और कार्यालय पर जाकर मारपीट एवं गोलीबारी तक पहुंच गई। पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन ने खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर 26 जनवरी को मारपीट और गोलीबारी की थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...