11.3 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराज्यमातोश्री पहुंचे हर्षवर्धन सपकाल, उद्धव ठाकरे के हाथों में राहुल गांधी की...

मातोश्री पहुंचे हर्षवर्धन सपकाल, उद्धव ठाकरे के हाथों में राहुल गांधी की किताब, क्या कांग्रेस-UBT में रहेगा गठबंधन?

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों की सुगबुगाहट के साथ ही राजनीति भी गरमाने लगी है। शुक्रवार को महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे से मातोश्री में मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने उद्धव ठाकरे को राहुल गांधी की एक किताब भेंट की। बदले में उद्धव ठाकरे ने लोनार झील की तस्वीरों वाली एक किताब, शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे का एक कैरिकेचर और पंढरपुर वारी की तस्वीरों वाली एक किताब भेंट की। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष सपकाल की उद्धव ठाकरे से ऐसे वक्त पर हुई है जब राज्य में स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर चर्चा छिड़ी है कि क्या महायुति और एमवीए के घटक साथ रह चुनाव लड़ेंगे या फिर अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस-यूबीटी गठबंधन पर संस्पेंस!
एक दिन पहले हर्षवर्धन सपकाल ने यूबीटी के साथ गठबंधन पर संस्पेंस व्यक्त किया था। उन्होंने यह कहा था कि राज्य में निकाय चुनाव में गठबंधन पर फैसला लेने के लिए स्थानीय जिला समितियों को अधिकृत किया गया है। इससे पहले शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी ने भी यही कहा था कि गठबंधन के बारे में फैसला करने के लिए स्थानीय इकाईयों को अधिकार दिया गया है। सपकाल ने मुंबई में शिवसेना यूबीटी के साथ मिलकर लड़ने पर कहा था कि इस संबंध में मुंबई यूनिटी चर्चा कर रही है। मुंबई कांग्रेस फैसला लेगी। यह कहा जा रहा कि अगर राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे एक साथ आते हैं तो मुंबई में कांग्रेस की राह और मुश्किल होगी।

क्या बोले सपकाल?
मातोश्री में शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद हर्षवर्घन सपकाल ने कहा कि महाराष्ट्र में लोकतंत्र, संविधान और धर्म को बचाने की लड़ाई में कांग्रेस शिवसेना के साथ है। सपकाल ने कहा कि बीजेपी महाराष्ट्र में धर्म को नष्ट करने पर तुली हुई है। बीजेपी संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट कर रही है और एमआईए और इंडिया अलायंस इसे बचाने के लिए काम कर रहे हैं। कांग्रेस उन पार्टियों के साथ है जो भाजपा के खिलाफ लड़ने आएंगी। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी, जिसके दौरान विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। सपकाल ने कहा कि बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी, जिसके दौरान विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...