6.9 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यहरियाणा निकाय चुनाव: कांग्रेस स्टार प्रचारकों की लिस्ट में विनेश और बजरंग...

हरियाणा निकाय चुनाव: कांग्रेस स्टार प्रचारकों की लिस्ट में विनेश और बजरंग को नहीं मिली जगह

Published on

चंडीगढ़

हरियाणा में होने वाले निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। कुल 32 नेताओं को इस लिस्ट में जगह मिली है। पार्टी ने हरियाणा के सभी बड़े नेताओं को इसमें शामिल किया है। हर शहर के लिए अलग-अलग स्टार प्रचारक चुने गए हैं। पार्टी ने सभी गुटों के नेताओं को शामिल करके एकजुटता दिखाने की कोशिश की है। लेकिन, जुलाना की विधायक और महिला रेसलर विनेश फोगाट और किसान सेल के कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग पुनिया को इस लिस्ट में जगह नहीं मिली है, जो चर्चा का विषय है। पहलवान से नेता बने बजरंग और विनेश विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में थे। इन दोनों को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल क्यों नहीं किया गया ये सवाल अब सबके मन में हैं।

कौन से नेता कहां प्रचार करेंगे
गुरुग्राम, मानेसर, पटौदी और सोहाना में कैप्टन अजय सिंह यादव, पूर्व सांसद राज बब्बर जैसे दिग्गज नेता प्रचार करते नजर आएंगे। इनके साथ विधायक आफताब अहमद, विधायक अशोक अरोड़ा, पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल भी जनता से रूबरू होंगे। कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज और कई पूर्व विधायक जैसे राव दान सिंह, मंजू चौधरी, राव नरेंद्र, सुखबीर सिंह कटारिया, अनीता यादव, यादविंदर, चिरंजीव राव, जगदीश सिंह यादव और पूर्व मंत्री एमएल रंगा भी मैदान में होंगे।

लिस्ट में ये नाम भी शामिल
इसके अलावा मोहित ग्रोवर, वर्धन यादव, पर्ल चौधरी, वीरेंद्र यादव, अमित यादव, पंकज डाबर, मनीष खटाना, अशोक गर्ग, ठाकुर राजा राम, नीलम भागवड़िया और सुशील शर्मा भी इन इलाकों में कांग्रेस के लिए वोट मांगेंगे। अंबाला में होने वाले नगर निगम उपचुनाव में सांसद वरुण चौधरी और विधायक निर्मल सिंह लोगों को कांग्रेस का समर्थन करने के लिए मनाएंगे। राष्ट्रीय सचिव चेतन चौहान और कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर भी यहां अपनी बात रखेंगे। पूर्व विधायक लहरी सिंह, विधायक शैली चौधरी, विधायक पूजा चौधरी, पूर्व विधायक जसबीर मालौर, परमिंदर परी, हिम्मत सिंह, राजेश मेहता, अशोक मेहता, अशोक जैन, रोहित जैन और जगदीप सिंह जग्गा भी अंबाला में कांग्रेस के लिए वोट मांगेंगे।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...