12.5 C
London
Friday, March 6, 2026
Homeराज्यहरियाणा: DSP को कुचलने वाले आरोपियों से मुठभेड़, क्लीनर को पकड़ा गया

हरियाणा: DSP को कुचलने वाले आरोपियों से मुठभेड़, क्लीनर को पकड़ा गया

Published on

नई दिल्ली,

हरियाणा के नूंह में डीएसपी सुरेंद्र बिश्नोई की हत्या के आरोपियों की धरपकड़ शुरू हो गई है. आज आरोपियों संग पुलिस की मुठभेड़ भी हुई. इसमें डंपर के क्लीनर को पकड़ लिया गया है. एनकाउंटर में उसको गोली भी लगी है. घुटने में गोली लगने के बाद क्लीनपर को नलहर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. डीएसपी सुरेंद्र बिश्नोई नूंह जिले में अवैध खनन रोकने गये थे. उस दौरान उनको डंपर से कुचलकर मार डाला गया था.

जानकारी के मुताबिक, सीआईए इंचार्ज सुरेंद्र सिद्धू की टीम व आरोपियों में मुठभेड़ हुई थी. आरोपियों को पकड़ने की कार्रवाई के दौरान यह एनकाउंटर हुआ था. नूंह पुलिस ने बताया था कि तावडू (मेवात) के DSP सुरेंद्र सिंह बिश्नोई नूंह में अवैध खनन की घटना की जांच के लिए गए थे, जिनकी डम्पर चालक ने कुचलकर हत्या कर दी गई. चंडीगढ़ ADGP (कानून-व्यवस्था) संदीप खिरवार का भी इसपर बयान आया था. उन्होंने कहा था कि घटना के वक्त चार पुलिसकर्मी DSP के साथ थे.

बताया गया है कि डीएसपी सुरेंद्र के साथ एक गनमैन व एक ड्राइवर भी था. घटना सोमवार रात 11:30 बजे की है. डीएसपी को जानकारी मिली थी कि अवैध खनन हो रहा है. वह मौके पर पहुंचे. उन्होंने खनन कर रहे लोगों को रोकने की कोशिश की. तब ही डीएसपी पर गाड़ी चढ़ा दी गई.

DSP सुरेंद्र सिंह को शहीद का दर्जा, परिवार को एक करोड़ की मदद
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने इसपर कहा था कि हम शहीद सुरेंद्र सिंह के परिवार को 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि देंगे. उनके परिवार से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी भी मिलेगी. DSP के छोटे भाई अशोक मंजू का भी बयान आया था. वह बोले कि मैंने उनसे आज ही बात की थी. वह इसी साल सेवानिवृत्त होने वाले थे. उनके दो बच्चे हैं.

इस मामले पर हरियाणा के खनन मंत्री मूल चंद शर्मा का भी बयान आया था. वह बोले कि वह इलाका माइनिंग का नहीं, वन क्षेत्र का है. उस जगह अवैध खनन रोकने के लिए सभी अधिकारी समय समय पर कार्रवाई करते रहते हैं. पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए वह बोले कि अगर पूर्व मुख्यमंत्री ने काम किया होता तो ये दिन नहीं देखना पड़ता.

Latest articles

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...

राजा भोज हवाई अड्डे पर जल्द मिलेगा सस्ता खाना: 10 रुपए में चाय और 20 रुपए में नाश्ते का प्रस्ताव

भोपाल राजा भोज हवाई अड्डे पर सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही खान-पान की...

पटेल नगर अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, पुलिस पर पथराव; आधा दर्जन हिरासत में

भोपाल राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद...

निशातपुरा में सनसनी: युवक की चाकू मारकर हत्या, ऑटो से फेंका शव

भोपाल भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक 19...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...