9.4 C
London
Tuesday, January 13, 2026
Homeराज्यहरियाणा नगर निकाय चुनाव: भूपेंद्र हुड्डा के गढ़ में खिला कमल, BJP...

हरियाणा नगर निकाय चुनाव: भूपेंद्र हुड्डा के गढ़ में खिला कमल, BJP ने रोहतक समेत 9 निगम सीटों पर किया कब्जा

Published on

चंडीगढ़,

हरियाणा निकाय चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 नगर निगम में से 9 पर जीत दर्ज कर ली है, जिसमें कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा का गढ़ रोहतक भी शामिल है. जबकि मानेसर में निर्दलीय महिला उम्मीदवार को जीत मिली है. विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद कांग्रेस निकाय चुनाव में पहली बार चुनाव लड़ी थी, लेकिन कांग्रेस के यहां भी करारी हार का सामना करना पड़ा.

महापौर पदों के परिणाम के अनुसार, भाजपा उम्मीदवारों ने अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, करनाल, रोहतक और सोनीपत में अपने निकटतम कांग्रेस प्रतिद्वंद्वियों को हराकर जीत दर्ज की है. जबकि यमुनानगर और पानीपत में बीजेपी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.

मानेसर में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत
वहीं, मानेसर में निर्दलीय उम्मीदवार इंद्रजीत यादव ने जीत हासिल की है. उन्होंने अपने निकटतम बीजेपी प्रतिद्वंद्वी सुंदर लाल को 2,293 वोटों के अंतर से हरा दिया. इससे पहले बीजेपी का 10 नगर निगमों में से आठ पर कब्जा था.बड़े अंतर से जीत दर्ज करने वाले महापौर उम्मीदवारों में फरीदाबाद से भाजपा उम्मीदवार परवीन जोशी शामिल हैं, जिन्होंने 3 लाख से अधिक मतों से जीत हासिल की है. गुरुग्राम से राज रानी ने 1.79 लाख वोटों के ज्यादा अंतर से जीत हासिल की है.

सोनीपत में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव जैन ने कांग्रेस की कोमल दीवान को हराया, जबकि करनाल में भाजपा की रेणु बाला गुप्ता ने कांग्रेस के मनोज वाधवा को हराया. हालांकि, कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी शर्मिंदगी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ रोहतक में देखने को मिली. रोहतक सीट पर भाजपा के राम अवतार ने कांग्रेस के सूरजमल किलोई को हरा दिया है.2024 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने रोहतक और झज्जर जिलों पर अपनी पकड़ बनाए रखी और पार्टी ने आठ में से सात सीटें जीती थी.

‘कांग्रेस पर नहीं होगा असर’
वहीं, निकाय चुनाव को नतीजों पर बोलते हुए भूपेंद्र हुड्डा ने कहा, नगर निकाय चुनाव के नतीजों का कांग्रेस पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा. हुड्डा ने कहा, ‘इससे पहले भी नगर निगमों में भाजपा का दबदबा रहा है. अगर हम सीट हार जाते तो ये झटका होता, लेकिन यह पहले से ही हमारे पास नहीं था. कांग्रेस को कुछ क्षेत्रों में बढ़त जरूर मिली होगी, लेकिन मैं चुनाव के दौरान कहीं नहीं गया. मुझे नहीं लगता कि इन नतीजों का कोई असर होगा.’

‘CM जताई नतीजों पर खुशी’
निकाय चुनाव में पार्टी की शानदार जीत पर खुशी जताई है. उन्होंने कहा, नतीजे साफ तौर पर दिखाते हैं कि हरियाणा की जनता ने बीजेपी पर कितना भरोसा जताया है. लोगों ने सरकार के विकास कार्यों की वजह से वोट दिया है. ट्रिपल इंजन सरकार अब लोगों के समग्र उत्थान के लिए काम कर रही है और सभी वादे पूरे कर रही है. कार्यकर्ता खुश हैं और ये परिणाम पीएम मोदी के विजन का नतीजा है. हम उनके साथ जश्न मनाएंगे.हुड्डा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सैनी ने कहा, कांग्रेस ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को हल्के में लेना बंद कर दिया है और इसलिए लोगों ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

Latest articles

‘जी राम जी’ योजना रामराज्य की अवधारणा का प्रतिबिंब : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल।विकसित भारत–रोजगार आजीविका मिशन की गारंटी (VB जी राम जी) योजना को नए स्वरूप...

मकर संक्रांति पर जंबूरी मैदान में सजेगा आसमान 2,000 पतंगों संग होगा भव्य पतंग महोत्सव

भोपाल।राजधानी भोपाल में मकर संक्रांति का पर्व इस वर्ष विशेष उत्साह और सांस्कृतिक रंगों...

रायसेन रोड आईबीडी रायसिना कॉलोनी के नागरिक ‘मौत की सड़क’ से गुजरने को मजबूर

भोपाल। भेल क्षेत्र अंतर्गत आईबीडी रायसिना कॉलोनी (वार्ड क्रमांक 62), एनआरआई कॉलेज के सामने स्थित...

सोनी समाज ने किया प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं व महिलाओं का सम्मान

भोपाल।भोपाल सर्व स्वर्णकार समाज सम्मान नारी शक्ति सम्मान संगठन के अंतर्गत राजधानी भोपाल में...

More like this

दूषित पेयजल से 21 मौतों के विरोध में इंदौर में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’, उमड़ा जनसैलाब

इंदौर।भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण 21 निर्दोष नागरिकों की मौत और हजारों...

इंदौर में दूषित पेयजल से मौतों का सिलसिला जारी, मसीह समाज प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए सवाल

इंदौर।मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में दूषित पेयजल से लगातार मौतों की खबरें सामने...

भाजपा नेता संगीत सोम को बांग्लादेश से धमकी

इंदौर।भारतीय जनता पार्टी की नेत्री एवं पूर्व पार्षद संगीत सोम को बांग्लादेश से जान...