10.9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यहरियाणा या पंजाब...कौन जला रहा ज्यादा पराली? दोनों राज्य के सीएम ने...

हरियाणा या पंजाब…कौन जला रहा ज्यादा पराली? दोनों राज्य के सीएम ने दिया जवाब

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। वायु गुणवत्ता में तेजी से गिरावट देखी जा रही है। इस प्रदूषण से दिल्ली का दम घुट रहा है। केंद्र सरकार इन सब के पीछे दिल्ली की आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार बता रही है। वहीं दिल्ली सरकार ने केंद्र पर निशाना साधा है। इन सब के बीच दिल्ली एनसीआर के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस प्रदूषण के लिए पराली जलाना मुख्य वजह बताई जा रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सिर्फ दिल्ली और पंजाब को लेकर ही सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं? हरियाणा और राजस्थान के कई शहर भी खराब AQI की रिपोर्ट कर रहे हैं, केंद्र इन राज्यों पर सवाल क्यों नहीं उठा रहा है?

क्या कहा खट्टर ने
पंजाब के सीएम के बयान के पलटवार में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पंजाब के सीएम हर चीज में राजनीति ढूंढ़ने की कोशिश करते हैं। खट्टर ने कहा कि हरियाणा में स्टबल (पराली) बर्निंग पिछले साल की तुलना में 25% कम हुआ है। वहीं पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में 20% की बढ़ोतरी हुई है। खट्टर ने कहा कि हम किसानों को पराली नहीं जलाने के लिए 1000 रुपए प्रति एकड़ देते हैं। साथ ही पराली जलाने वाली उपकरण पर 50% सब्सिडी भी देते हैं।

दिल्ली में खराब होती हवा के चलते लोग बीमार पड़ने लगे हैं। मेदांता हॉस्पिटल के डॉक्टर अरविंद कुमार ने कहा कि एयर क्वॉलिटी इंडेक्स खराब होने के चलते लोगों की आंखों में जलन हो रही है। आंखें लाल हो जा रही हैं और अक्सर पानी बहता रहता है। इसके अलावा नाक में भी जलन हो रही है और ओठों पर भी असर हो रहा है। उन्होंने कहा कि एयर क्वॉलिटी इंडेक्स खराब है और हवा में धुएं का स्तर बढ़ गया है। डॉ. अरविंद कुमार ने कहा कि धुंआ सीने में जा रहे हैं, जिसके चलते लोगों को जलन की समस्या पैदा हो रही है। फेफड़ों में भी लोगों को दिक्कत हो रही है।

इसके अलावा लोगों का गला भी खराब हो रहा है। यदि आप अपनी जीभ को छुएंगे तो वहां भी आपको अजीब सा टेस्ट लगेगा। उन्होंने कहा कि यह प्रदूषित हवा फेफड़ों से होते हुए रक्त में पहुंचती है और फिर सिर से लेकर तलवे तक यह पहुंच जाती है। हम कह सकते हैं कि इस प्रदूषण से शरीर का हर अंग प्रभावित हो रहा है।सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 354 (बहुत खराब) श्रेणी में दर्ज किया गया। नोएडा में हवा की गुणवत्ता भी बेहद खराब है यहां एक्यूआई 406 यानी गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...