17.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यक्या महाराष्ट्र में PM मोदी के नए 'हनुमान' बन गए हैं अजित...

क्या महाराष्ट्र में PM मोदी के नए ‘हनुमान’ बन गए हैं अजित पवार? मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मुलाकात

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में शनिवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे।महायुति सरकार में शिवसेना और एनसीपी से कितने मंत्री बनते हैं। इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले डिप्टी सीएम अजित पवार की पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीरें सामने आई हैं। अजित पवार ने पीएम मोदी ने अपनी पत्नी सुनेत्रा पवार और बेटे पार्थ के साथ मुलाकात की। इससे पहले वह केंद्रीय गृह अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मिले थे। पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीरें राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद अजित पवार ने एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि परिवार ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात की। इस दौरान राज्य में महायुति की ऐतिहासिक जीत के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की गईं। इसके अलावा विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

शिंदे नहीं गए, अजित ने खेला दांव
महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले यह जानकारी सामने आई थी कि फडणवीस के अलावा शिंदे और अजित पवार दिल्ली जाएंगे, लेकिन शिंदे दिल्ली नहीं गए। उन्होंने मुंबई में बीएमसी चुनावों की तैयारी को पार्टी नेताओं की बैठक की। राजनीतिक हलकों में संभावना जताई जा रही है कि क्या महायुति सरकार में अजित पवार को अधिक तवज्जो मिलेगी। अगर उन्हें फिर से वित्त मंत्रालय मिलता है निश्चित तौर पर उनका एकनाथ शिंदे से अधिक दबदबा होगा। पिछले साल जुलाई से अजित पवार ही वित्त विभाग संभाल रहे हैं। पहले यह विभाग फडणवीस के पास था। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि महायुति में अजित पवार जो पहले थोड़ा असहज महसूस कर रहे थे। वह अब काफी कंफर्ट पोजीशन में नजर आ रहे हैं। अजित पवार की महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के साथ गर्मजोशी दिख चुकी है। अब पीएम मोदी से उनके आवास पर मुलाकात करके अजित पवार ने कई संदेश दे दिए हैं, कि उन्हें एनडीए में नरेंद्र और देवेंद्र दोनों का समर्थन है।

क्या संदेश दे रहे हैं अजित पवार?
राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि असली एनसीपी की लड़ाई में अजित पवार भारी पड़े हैं। एक दिन पहले उन्होंने अपने चाचा शरद पवार से भी मुलाकात की थी, हालांकि मुलाकात की तस्वीरें बाहर नहीं आई थीं। अजित पवार ने जन्मदिन पर परिवार और पार्टी के नेताओं के साथ उनके आवास पर पहुंचकर चौंका दिया था। महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चा है कि अजित पवार कहीं न कहीं अब यह संदेश दे रह हैं कि चाचा से उनकी राजनीतिक लड़ाई थी। वह उन्हें नहीं भूले हैं। आज भी उनकी इज्जत करते हैं। तो वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी से जिस अंदाज में वह मिले हैं। उसका संदेश साफ है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अब उन्हीं की अगुवाई में ही आगे बढ़ सकती है। अजित पवार की पीएम मोदी से उनके आधिकारिक आवास पर ऐसे वक्त पर मुलाकात हुई है जब महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन लोटस’ की चर्चा है। यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि शरद पवार के सांसद पाला बदल सकते हैं।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...