8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यएक साथ 45 डेंगू मरीजों के मिलने से स्वास्थ विभाग में हड़कंप,...

एक साथ 45 डेंगू मरीजों के मिलने से स्वास्थ विभाग में हड़कंप, BHU से आई रिपोर्ट

Published on

गाजीपुर

डेंगू के मरीजों की की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय के लैब को एलिसा डेंगू जांच के लिए भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट आयी, जिला अस्पताल प्रशासन की परेशानियों बढ़ गई। रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को कुल करीब 45 मरीज डेंगू संक्रमित पाए गए। मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 70 के करीब बतायी जा रही है। जिला अस्पताल में प्लेटलेट्स और प्लाज्मा चढ़ाए जाने की सुविधा नहीं होने के बाद मरीजों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल या फिर वाराणसी का रुख करने का ही विकल्प बच जाता है।

जिले में डेंगू के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल में 20 बेड डेंगू मरीजों का इलाज के लिए डेंगू वार्ड के तौर पर आरक्षित किया है। जिला हॉस्पिटल में कम मरीज ही इलाज लेने के लिए पहुंच रहे हैं। डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बाद लोग निजी अस्पतालों का रुख कर रहे है। या फिर बेहतर मेडिकल फैसिलिटी के नाम पर गैर जनपदों में इलाज कराने के लिए चले जा रहे है।

मौसम में बदलाव होने के साथ ही अब जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। डेंगू और वेक्टर जनित बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य महकमें की ओर से निरन्तर सर्वे किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 85 लोगों के सैंपल बीएचयू में जांच के लिए भेजा गया था। जिसमें 72 की रिपोर्ट में 69 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। राहत की बात यह है कि जिले में अभी तक किसी की भी मरीज की डेंगू के कारण मौत नहीं हुई है। जिले में जिस क्षेत्र में डेंगू पॉजिटिव मरीज पाए जा रहे है, उस इलाके में नगर पालिका परिषद की ओर से फॉगिंग करायी जा रही है।

जिला मलेरिया अधिकारी,मनोज कुमार के अनुसार जनपद में अब तक डेंगू के 69 डेंगू के मरीज मिले हैं। लगातार गांवों और शहर में सर्वे का काम जारी है। जिन स्थानों पर लारवा मिला है ,वहां और आसपास में एंटी लार्वा का छिड़काव/ इस्तेमाल कराया जा रहा है। डेंगू के लक्षण मिलने के बाद मरीजों से अपील है कि वह तुरंत लैब जाकर टेस्टिंग कराए।बिना डॉक्टर की सलाह के दवा का इस्तेमाल नहीं करें।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...