10.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यकेरल में मानसून की दस्तक से पहले भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त,...

केरल में मानसून की दस्तक से पहले भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, तिरुवनंतपुरम में IMD का रेड अलर्ट

Published on

तिरुवनंतपुरम

केरल के मानसून आने से पहले अलग-अलग भागों में जारी भारी बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार शाम को तिरुवनंतपुरम के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। आईएमडी ने भारी वर्षा के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने के अनुमान के कारण तिरुवनंतपुरम में तीन घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इससे पहले आईएमडी ने यह भी बताया कि अगले दो दिनों में राज्य में मानसून के दस्तक देने की संभावना है और अगले सात दिनों के दौरान केरल में भारी बारिश का अनुमान है।

किन इलाकों में बारिश का रेड अलर्ट?
मौसम विभाग ने राज्य के त्रिशूर, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। विभाग ने इसके अलावा कन्नूर और कासरगोड में 24 से 26 मई तक तथा मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड में 25 व 26 मई के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। आईएमडी ने 26 मई के लिए पथनमथिट्टा और इडुक्की जिलों में भी ‘रेड अलर्ट’ जारी किया।

रेड, ऑरेंज, येलो अलर्ट का क्या पैमाना?
मौसम विभाग ने 24 मई के लिए राज्य के नौ जिलों में, 25 मई को सात, 26 मई को चार और 27 मई को छह जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया। ‘रेड अलर्ट’ 24 घंटों में 20 सेंटीमीटर (सेमी) से अधिक भारी बारिश, ‘ऑरेंज अलर्ट’ 11 से 20 सेमी तक बहुत भारी बारिश और ‘येलो अलर्ट’ छह सेमी से 11 सेमी के बीच भारी बारिश को दर्शाता है। आईएमडी ने यह भी बताया कि तटीय क्षेत्रों और अंदरूनी इलाकों में तेज हवाएं चलने का अनुमान है और मछुआरों समेत लोगों को एहतियाती कदम उठाने की की सलाह दी गई है।

मछली पकड़ने वालों के लिए निर्देश जारी
मौसम विभाग ने निर्देश दिया कि शुक्रवार से 27 मई तक केरल-कर्नाटक-लक्षद्वीप तटों पर मछली पकड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस बीच, भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (आईएनसीओआईएस) ने बताया कि शनिवार को राज्य के तटीय क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर 3.5 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की संभावना है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this