12.5 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeराज्यहैलो, हैलो हनुमान जी…पप्पू यादव ने किस हिंदू कथावाचक को कहा 'लफुआ',...

हैलो, हैलो हनुमान जी…पप्पू यादव ने किस हिंदू कथावाचक को कहा ‘लफुआ’, बताया कौन हैं असली संत

Published on

पूर्णिया:

अपने बड़बोलेपन के लिए विख्यात बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री का नाम लेकर उन्हें लफुआ कहकर संबोधित किया है। एक यूट्यूब चैनल के पॉडकास्ट में बातचीत दौरान पप्पू यादव ने कहा कि आज कई लफुआ पैदा हो गए हैं।

एक सवाल के जवाब में पप्पू यादव ने कहा, ‘जो आदमी के जीने के लिए अच्छा हो, जो आदमी के जीने में सहायक हो, उसको इंटरनल खुशियां मिले, मुस्कुराने का अवसर मिले मैं वही बोलूंगा, वही करूंगा। मैं वर्तमान में जीता हूं। पास्ट (Past) जो चला गया। पास्ट बकवास है। फ्यूचर (भविष्य) जो आएगा वह भी बकवास है। हमको पता नहीं क्या होगा। प्रजेंट (वर्तमान) में जीओगे तो जी लो।’

उन्होंने आगे कहा, ‘ये अब्राहम लिंकन ने जो कहा Of the people, by the people, for the people (लोगों की, लोगों द्वारा, लोगों के लिए), तब भौतिक युग नहीं था। अब कोई आता है और कहता है, दो लाख रुपये के चलते मेरी मां को अस्पताल नहीं छोड़ रहा है। हमारा बेटा डेथ कर गया है, पांच लाख रुपये का बिल बकाया है, अस्पताल नहीं छोड़ रहा है। हमारे यहां आग लग गई है, हमारी बेटी की शादी है, मदद कर दो। हम क्या कहेंगे आप निश्चिंत रहिए आप जाइए भगवान आपकी मदद करेगा।’

पप्पू यादव ने आगे कहा, ‘ये धीरेंद्र टाइप के लफुआ के चलते हैलो, हैलो, हैलो, हैलो…हनुमान जी, हैलो, हैलो हनुमानजी, हां हनुमान जी सुने। ये सब लफुआ, हनुमान जी से ही बतिया रहा है। इन लोगों को रद्दी की टोकरी में फेंककर…ये कुकुरमुत्ते की तरह…इस 11 साल में एक लफुआ पैदा हुआ है, एक चोर चिल्लर पैदा हुआ है। संत हुआ करते थे आचार्य ओशो। संत कौन हुए कबीर, बुद्ध, नानक, गुरु गोविंद, बाल्मिकी, संत रविदास, मोहम्मद हजरत, ये थे संत।’

RSS के मुखपत्र के खिलाफ मुकदमा करने दी धमकी
हिन्दुओं के कथावाचकों के लिए इस तरह के शब्द प्रयोग करने पर सवाल उठाए जाने पर निर्दलीय सांसद ने राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) के खिलाफ मुकदमा करने की बात कही है। अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पप्पू यादव ने पॉडकास्ट में कही गई बातों का क्लिप शेयर करते हुए लिखा – ‘मैं RSS के इस मुख्यपत्र पर मुक़दमा करने जा रहा हूं, यह मेरा संदर्भ से काट फ़र्ज़ी वीडियो बनाकर पोस्ट किया! इसे न्याय और सत्य का पाठ कोर्ट में पढ़ाऊंगा,11 साल में फेक न्यूज़ का बाढ़ लाने वाली सरकार और उसके बाप संगठन को बताता हूं कि झूठ फरेब के कालनेमि का नाश कैसे होता है?’

बता दें कि इससे पहले भी पप्पू यादव कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री को निशाने पर ले चुके हैं। प्रयागराज महाकुंभ में जाने पर मोझ प्राप्त होने वाले बयान को लेकर पप्पू यादव लोकसभा की कार्यवाही के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर भड़क चुके हैं। पप्पू यादव यहां तक कह चुके हैं कि ऐसे बाबाओं को जेल में होना चाहिए। पप्पू यादव का पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर अब ताजा बयान ऐसे समय में आया है जब कथावचक मुजफ्फरपुर में एक दिन के लिए आए थे और यहां उनकी एक झलक पाने को लोगों जन सैलाब देखा गया।

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...