15.8 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यझारखंड में एक बार फिर हेमंत सरकार, झारखंड विधानसभा में I.N.D.I.A ने...

झारखंड में एक बार फिर हेमंत सरकार, झारखंड विधानसभा में I.N.D.I.A ने पास किया फ्लोर टेस्ट

Published on

रांची:

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में विश्वास मत जीत लिया है। उन्हें 45 वोट मिले जबकि विपक्ष में एक भी वोट नहीं पड़ा। सोरेन ने विश्वास मत प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बीजेपी पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। हेमंत सोरेन ने कहा कि बीजेपी के पास कोई सोच या एजेंडा नहीं है। उनके पास सिर्फ केंद्रीय एजेंसियां हैं। सोरेन ने बीजेपी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी लोकसभा चुनाव हार के बाद अब राज्यों के चुनाव में भी हार का सामना करेगी। सोरेन के भाषण के दौरान बीजेपी विधायकों ने जमकर हंगामा किया। बीजेपी ने सोरेन के आरोपों को निराधार बताया है।

बीजेपी के लोग कर रहे थे खरीद-फरोख्त
हेमंत सोरेन ने कहा कि न इनके पास सोच है और न ही एजेंडा है। इनके पास पर केंद्रीय एजेंसियां हैं। जितने विधायक हैं, उसके आधे भी आ जाएं आपस तो बड़ी बात होगी। लोकसभा चुनाव में चेहरा दिखा दिया है, अब बचा है राज्यों का चुनाव। इनका षड्यंत्र नहीं चलने वाला है। उन्होंने कहा कि मैं चंपाई सोरेन का धन्यवाद करूंगा, जिन्होंने निर्भीक होकर सरकार चलाया, सरकार को बचाया। ये लोग (बीजेपी) खरीद-फरोख्त कर रहे थे।

झारखंड विधानसभा में दलीय स्थिति
झामुमो 27
भाजपा 24
कांग्रेस 17
आजसू 3
राजद 1
भाकपा माले 1
एनसीपी 1
निर्दलीय 2

हेमंत सोरेन सोमवार को झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद विधानसभा में विश्वास मत का सामना किया। इससे पहले रविवार शाम को सत्ताधारी गठबंधन और विपक्षी दलों के विधायकों की बैठक हुई, जिसमें विश्वास मत हासिल करने की रणनीति पर चर्चा हुई थी। झामुमो, कांग्रेस और राजद सोरेन सरकार को अपना समर्थन दिया।

हेमंत सोरेन कैबिनेट का विस्तार
कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने बताया कि बैठक में शक्ति परीक्षण के अलावा मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा हुई थी। संभावना है कि हेमंत सोरेन कैबिनेट का विस्तार आज ही होगा। हालांकि कौन-कौन मंत्री बनेगा, इसको लेकर संशय बरकरार है। सियासी गलियारों में कई नामों पर चर्चा हो रही है।

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...