10.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यमथुरा में तीन करोड़ की हेरोइन पकड़ी गई, बिहार से लाकर दिल्ली-एनसीआर...

मथुरा में तीन करोड़ की हेरोइन पकड़ी गई, बिहार से लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करता था तस्कर

Published on

मथुरा

यूपी के मथुरा जिला मुख्यालय के कोतवाली इलाके में एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पुलिस के सहयोग से एक तस्कर को मंगलवार को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे 1.62 किग्रा हेरोइन और 469 ग्राम स्मैक बरामद की है। एक अधिकारी ने बताया कि पकड़ी गई हेरोइन की कीमत करीब तीन करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि आगरा स्थित एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम को सूचना मिली कि एक तस्कर मथुरा से बड़ी मात्रा में हेरोइन और स्मैक खरीददारों तक पहुंचाने वाला है। जिसके बाद चौकी प्रभारी ने टीम के साथ मिलकर तस्कर को मालगोदाम के पास गिरफ्तार कर लिया।

अरविंद कुमार ने बताया कि तस्कर के पास से 1.62 किग्रा हेरोइन और 469 ग्राम स्मैक मिली। एसपी के अनुसार, तस्कर की पहचान बिहार के जमुई जिले के दौलतपुर गांव के निवासी मोहम्मद गयास अंसारी के रूप में हुई है। बरामद किए गए मादक पदार्थ की बाजार में कीमत करीब तीन करोड़ रुपये है। वह मथुरा में इस खेप की आपूर्ति कर दिल्ली रवाना होने की फिराक में था।

पुलिस के मुताबिक वह बिहार से हेरोइन खरीदकर दिल्ली, फरीदाबाद, रोहतक आदि आसपास के इलाकों में बेचता रहा है। इससे पहले वह 40-50 बार इस तरह खेप पहुंचा चुका है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...