15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यचुन-चुन कर हिंदुओं को मारा… मुर्शिदाबाद हिंसा की चौंकाने वाली रिपोर्ट, बीजेपी...

चुन-चुन कर हिंदुओं को मारा… मुर्शिदाबाद हिंसा की चौंकाने वाली रिपोर्ट, बीजेपी ने ममता को घेरा

Published on

कोलकाता

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हाल ही में हुई हिंसा को लेकर राजनीतिक संग्राम तेज हो गया है। घटना की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर सीधा हमला बोला है। बीजेपी ने दावा किया है कि यह हिंसा सुनियोजित थी और इसमें खास तौर पर हिंदुओं को निशाना बनाया गया। बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि इस हिंसा के पीछे टीएमसी नेताओं का हाथ था। इस हिंसा के दौरान चुन-चुन कर हिंदुओं को निशाना बनाया गया। यह साफ तौर पर एक सांप्रदायिक हमला था, जिसकी योजना पहले से बनाई गई थी।

जानबूझकर चेहरों को मास्क से ढंका
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हिंसक भीड़ में शामिल लोगों ने जानबूझकर चेहरों को मास्क से ढंका हुआ था ताकि उनकी पहचान न हो सके। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि स्थानीय पार्षद महबूब आलम हिंसा फैलाने वालों के साथ मौजूद था और उसी के इशारे पर हमला किया गया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की सरकार पूरी तरह हिंदू विरोधी मानसिकता से काम कर रही है। हिंदुओं को सुरक्षा देने की बजाय ममता सरकार हिंसक तत्वों को संरक्षण दे रही है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी अब अपने उन नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई करेंगी जो इस हिंसा में शामिल थे?

पुलिस पर लापरवाही के आरोप
बीजेपी ने स्थानीय पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का कहना है कि जब हिंसा हुई, तब पुलिस पूरी तरह निष्क्रिय रही और घटनास्थल से ‘गायब’ थी। इससे साफ है कि या तो पुलिस को राजनीतिक दबाव में निष्क्रिय रहने को कहा गया था या फिर वह इस षड्यंत्र में शामिल थी। रिपोर्ट में कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी शामिल हैं, जिन्होंने कहा कि हमलावरों ने धर्म देखकर लोगों को निशाना बनाया और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। बताया गया कि जब स्थानीय विधायक घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने तोड़फोड़ होते हुए देखा, लेकिन बिना कुछ कहे वहां से चले गए।

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...