7.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्यबेंगलुरु के निर्माणाधीन अपार्टमेंट में खून की होली? तीन लोगों की हत्या,...

बेंगलुरु के निर्माणाधीन अपार्टमेंट में खून की होली? तीन लोगों की हत्या, मचा हड़कंप

Published on

बेंगलुरु:

बेंगलुरु के सरजापुर में एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में होली के जश्न के दौरान हुए आपसी झगड़े में तीन मजदूरों की हत्या कर दी गई। यह घटना शनिवार शाम को हुई। मरने वालों की पहचान बिहार के गोपालगंज के रहने वाले राधे श्याम, दीपु और अंशु के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद है। झगड़ा एक फोन कॉल को लेकर हुआ था, जो एक पीड़ित ने आरोपी की बहन का उठा लिया था। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई।

क्या है मामला?
दरअसल सरजापुर इलाके में 14 मंजिला निर्माणाधीन अपार्टमेंट में यह दर्दनाक घटना घटी। तीनों मजदूर वहीं काम करते थे। होली के त्यौहार के चलते उन्हें तीन दिन की छुट्टी मिली थी। निर्माण स्थल का प्रभारी भी छुट्टी पर था। मजदूरों ने होली मनाने के लिए एक पार्टी रखी थी। इस पार्टी में आस-पास के दूसरे निर्माण स्थलों पर काम करने वाले मजदूर भी शामिल हुए थे। पुलिस के मुताबिक, एक पीड़ित और आरोपी की बहन के बीच पहले से ही बातचीत होती थी। जब पीड़ित ने आरोपी की बहन का फोन उठाया, तो आरोपी को गुस्सा आ गया। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। मारपीट में बोतलें और लोहे की छड़ें भी इस्तेमाल की गईं।

आरोपियों को पकड़ने में जुटी पुलिस
बेंगलुरु ग्रामीण के SP सी के बाबा ने बताया कि हमें हत्या की सूचना मिली। इसके बाद हम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पीड़ित निर्माण का काम करते थे। उन्होंने आगे कहा कि हमने जांच के लिए टीमें बनाई हैं और आरोपियों की पहचान कर ली है। कम से कम दो से तीन लोग इस घटना में शामिल थे। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। दो मृतक मजदूरों के शव अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर मिले। तीसरा मजदूर घायल अवस्था में ग्राउंड फ्लोर पर मिला। उसे एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

बिहार से आ रहे पीड़ित के परिजन
पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से मृतकों के परिवारों में गहरा शोक है। बिहार से उनके परिजन बेंगलुरु पहुंच रहे हैं।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...