9.4 C
London
Tuesday, January 13, 2026
Homeराज्यमीरा रोड की सोसायटी में गुंडागर्दी, नशे में कार सवार ने 8...

मीरा रोड की सोसायटी में गुंडागर्दी, नशे में कार सवार ने 8 लोगों को कुचला, 3 गार्ड की हालत गंभीर

Published on

मुंबई ,

मुंबई के मीरा रोड स्थित जेपी नॉर्थ बार्सिलोना बिल्डिंग सोसायटी में रविवार सुबह 6:30 बजे एक तेज रफ्तार कार ने 8 लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें 3 सिक्योरिटी गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद सोसायटी में हड़कंप मच गया. यह वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक कशिश गुप्ता और अक्षित गुप्ता नाम के दो युवक कार में सवार थे. जब सोसायटी के सुरक्षा गार्ड ने उनकी अपंजीकृत कार को अंदर जाने से रोका, तो उन्होंने गार्ड्स से बहस शुरू कर दी. इसके बाद आरोपियों ने देसी कट्टे से धमकाया और नशे की हालत में लोगों पर कार चढ़ा दी.

कार सवार युवकों ने की गुंडागर्दी
घटना के बाद मीरा रोड पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है. पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. चश्मदीदों के मुताबिक, आरोपियों ने सिक्योरिटी गार्ड्स को गाजियाबाद झांकी कहकर धमकाया.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
यह पूरी वारदात सोसायटी के सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है. इस घटना से मीरा रोड के निवासियों में डर का माहौल है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

Latest articles

‘जी राम जी’ योजना रामराज्य की अवधारणा का प्रतिबिंब : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल।विकसित भारत–रोजगार आजीविका मिशन की गारंटी (VB जी राम जी) योजना को नए स्वरूप...

मकर संक्रांति पर जंबूरी मैदान में सजेगा आसमान 2,000 पतंगों संग होगा भव्य पतंग महोत्सव

भोपाल।राजधानी भोपाल में मकर संक्रांति का पर्व इस वर्ष विशेष उत्साह और सांस्कृतिक रंगों...

रायसेन रोड आईबीडी रायसिना कॉलोनी के नागरिक ‘मौत की सड़क’ से गुजरने को मजबूर

भोपाल। भेल क्षेत्र अंतर्गत आईबीडी रायसिना कॉलोनी (वार्ड क्रमांक 62), एनआरआई कॉलेज के सामने स्थित...

सोनी समाज ने किया प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं व महिलाओं का सम्मान

भोपाल।भोपाल सर्व स्वर्णकार समाज सम्मान नारी शक्ति सम्मान संगठन के अंतर्गत राजधानी भोपाल में...

More like this

दूषित पेयजल से 21 मौतों के विरोध में इंदौर में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’, उमड़ा जनसैलाब

इंदौर।भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण 21 निर्दोष नागरिकों की मौत और हजारों...

इंदौर में दूषित पेयजल से मौतों का सिलसिला जारी, मसीह समाज प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए सवाल

इंदौर।मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में दूषित पेयजल से लगातार मौतों की खबरें सामने...

भाजपा नेता संगीत सोम को बांग्लादेश से धमकी

इंदौर।भारतीय जनता पार्टी की नेत्री एवं पूर्व पार्षद संगीत सोम को बांग्लादेश से जान...