11.3 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराज्य'आशा है कि महंत जी के घर से चोरी हुआ पुश्तैनी धन...

‘आशा है कि महंत जी के घर से चोरी हुआ पुश्तैनी धन फुल रिटर्न कर दिया जाएगा’, अखिलेश यादव ने लिए मजे

Published on

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गया है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है जबकी तीन बदमाशों ने आत्मसमर्पण किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने संकटमोचन मंदिर के महंत आवास से हुई चोरी के मामले में एक्शन लिया है। पुलिस ने भले ही वारदात के 24 घंटे के अंदर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए जोरदार हमला बोल दिया है। सपा मुखिया ने कहा कि फिल्‍म सिटी नोएडा में बन रही थी और शूटिंग काशी में हो रही है।

अखिलेश यादव ने वाराणसी एनकाउंटर से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया है। अपने पोस्ट में लिखा है- ‘बनारस का हॉफ एनकाउंटर देखकर जनता पूछ रही है कि फिल्म सिटी नोएडा में बन रही थी और शूटिंग काशी में हो रही है। ये मामला क्या है? माना कि ये एनकाउंटर हॉफ था लेकिन आशा है कि महंत जी के घर से चोरी हुआ पुश्तैनी धन फुल रिटर्न कर दिया जाएगा। इसमें से पुलिस धन का प्रतिशत काटा नहीं जाएगा। ऐसी बरामदगी से उन विशेष कृपा प्राप्त अधिकार जी के जीवन में भी आशा की किरण जागी होगी। कुछ समय पहले जिनके भ्रष्टकोष का खजाना महाचोरी का शिकार हो गया था।’

नगदी और गहनों की हुई थी चोरी
बता दें कि बीते दिनों संकटमोचन मंदिर के महंत विशंभर नाथ मिश्रा के आवास पर चोरी हुई थी। यहां से तीन लाख नगद के अलावा गहनों की चोरी हुई। मंगलवार देर रात रामनगर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। पुलिस ने चोरी में गए सभी जेवरात और नकदी भी बरामद कर लिया है। चोरी करने वाले बदमाश महंत के यहां काम करते थे।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...