10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यअलवर में भीषण सड़क हादसा... दो दोस्तों की गई जान, बेकाबू कार...

अलवर में भीषण सड़क हादसा… दो दोस्तों की गई जान, बेकाबू कार पानी टंकी को तोड़ते पेड़ में घुसी

Published on

अलवर,

राजस्थान के अलवर में भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में दो दोस्तों की जान चली गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

घटना कोटपूतली बहरोड़ जिले के नीमराना की है. नीमराना थाना पुलिस ने बताया कि एक कार को ओवरटेक करने के चक्कर में दूसरी कार बेकाबू हो गई और पानी की टंकी को तोड़ते हुए पेड़ में घुस गई. हादसे के दौरान तेज धमाका हुआ. गाड़ी में पांच दोस्त बैठे हुए थे. इसमें बहरोड के बड़ोद के रहने वाले आदित्य (22), मुंडावर के रहने वाले दीपक (21), निखिल (21), आशीष (21) और पुरुषोत्तम (21) बैठे हुए थे.

‘ओवरटेक करने के दौरान गाड़ी का संतुलन बिगड़ा’
इस हादसे में निखिल और आदित्य की मौत हो गई. सभी दोस्त नीमराना से 9 किलोमीटर दूर भीम सिंह पुरा में अपने दोस्त पुरुषोत्तम को लेने के लिए गए थे. दोस्त को लेकर सभी लोग वापस लौट रहे थे. वापस लौटते समय नीमराना से 2 किलोमीटर पहले माजरी रोड पर रानी वाली ढाणी में एक मंदिर के पास एक कार को ओवरटेक करने के चक्कर में अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया.

‘धमाके की आवाज सुनकर मौके पर लोग पहुंचे’
हादसे के दौरान तेज धमाके की आवाज हुई. धमाके की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए. लोगों ने गाड़ी के शीशे तोड़कर किसी तरह से सभी घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के दौरान डॉक्टरों ने आदित्य और निखिल को मृत घोषित कर दिया.

‘घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल’
अन्य का अभी इलाज जारी है. सभी की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने मृतक और घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दी. कुछ देर में परिजन भी अस्पताल पहुंच गए. पुलिस ने बताया कि आदित्य अपने परिवार का बड़ा बेटा था. जबकि निखिल घर का छोटा बेटा था. आदित्य डी फार्मा की पढ़ाई कर रहा था. जबकि निखिल बीएससी का स्टूडेंट था. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this