25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यबालोद में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, 7 गंभीर रूप...

बालोद में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

Published on

बालोद

सप्ताह के पहले दिन बालोद जिले से दुखद खबर सामने आ रही है. रविवार रात डोंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, 7 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है. मौके पर पुलिस की टीम ने घायलों को डौंडी सामुदायिक केंद्र भेजा.

सड़क हादसे में दर्दनाक मौत : जानकारी के मुताबिक, बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र में 13 लोगों से भरी एक कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. इस घटना में 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें एक बच्चा, 4 महिला और 1 पुरुष शामिल हैं. वहीं, कार सवार 7 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को फौरन इलाज के लिए डौंडी भेजा है.

नामकरण संस्कार से लौट रहा था परिवार : कार में सवार लोग नामकरण संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के बाद डौंडी से गुरेदा लौट रहे थे. इसी दौरान डौंडी थाना क्षेत्र के चोरहापड़ाव के पास कार को दल्लीराजहरा से भानुप्रतापपुर की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. कार सवार सभी लोग बालोद, महासमुंद और कवर्धा के निवासी बताए जा रहे हैं.

घायलों को रानांदगांव : घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने वहीं 7 अन्य घायलों को फौरन डौंडी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी घायलों को राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया है. सभी घायलों की हालात काफी नाजुक बनी हुई है. मौत का आंकड़ा भी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.

केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी पुलिस : हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में फंसे मृतकों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकला. जिसके बाद पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Latest articles

अब्बास नगर में बरसते पानी में हटा अतिक्रमण, दुकानों के शेड तोड़े

भोपाल। राजधानी के अब्बास नगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और नगर निगम के...

ईएसआई अस्पताल सोनागिरी में स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन की मांग को लेकर प्रदर्शन

भोपाल। कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) अस्पताल सोनागिरी (भेल) में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति...

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...