12.8 C
London
Tuesday, December 9, 2025
Homeराज्यचीन के साथ सीमा समझौता कितना अहम? दिवाली पर रक्षा मंत्री राजनाथ...

चीन के साथ सीमा समझौता कितना अहम? दिवाली पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैनिकों से क्या-क्या कहा

Published on

नई दिल्ली

दिवाली की पूर्व संध्या पर रक्षा मंत्री ने भारतीय सैनिकों के साथ दिवाली मनाई। इस मौके पर रक्षा मंत्री ने चीन के साथ सीमा विवाद की स्थिति पर अपनी बात भी रखी। रक्षा मंत्री ने कहा कि अब हम एक आम सहमति पर पहुंच चुके हैं। एलएसी पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। रक्षा मंत्री ने कहा कि संघर्षों को लेकर बातचीत चल रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिवाली के मौके पर असम के तेजपुर में सैनिकों के बीच पहुंचे थे। रक्षा मंत्री ने यहां सैनिकों के साथ दिवाली मनाई। रक्षा मंत्री इस मौके पर जवानों के साथ फुलझड़ियां भी जलाईं।

सीमा विवाद पर बनी आम सहमति
राजनाथ सिंह ने कहा कि अभी हाल ही में, एलएसी पर बॉर्डर से जुड़ी बड़ी डेवलपमेंट हुई हैं। भारत और चीन के बीच, LAC पर कुछ क्षेत्रों में, अपने टकराव को दूर करने केलिए, कूटनीतिक और सैन्य स्तर पर बातचीत चल रही थी। हमारे लम्बे प्रयासों के बाद, एलएसी पर जमीनी स्थिति को फिर से बहाल करने के लिए, हम आपस में एक आम सहमति पर पहुंच गए हैं।

रक्षा मंत्री ने कहा कि आप सबके अनुसाशन और हिम्मत की बदौलत, हमने यह सफलता प्राप्त की है। हम आम सहमति के आधार पर, शांति बहाली की इस प्रक्रिया को जारी रखेंगे। राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार हमारी सेनाओं के हितों का पूरा ध्यान रखते हुए, शांति बहाली की इस प्रक्रिया में, जोभी आवश्यक कदम उठाने चाहिए, वह उठाएगी।

‘तवांग की जगह तेजपुर में हूं’
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे दिवाली की पूर्व संध्या पर आपके बीच आने का अवसर मिला। मुझे आज तवांग में होना था। मेरा ‘बड़ाखाना’ भी तवांग में वहां के वीर जवानों के साथ होने वाला था। लेकिन शायद भगवान की यह इच्छा थी कि अगर आज मैं ‘बड़ाखाने’ के लिए कहीं शामिल होऊं तो तेजपुर में वीर जवानों के साथ शामिल होऊं।

हर भारतीय को सेना पर गर्व
रक्षा मंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र, जहां हम सब आज एकत्र हुए हैं, सुरक्षा की दृष्टि से कितना महत्वपूर्ण है, इस बारे में कहने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि यह पूरा क्षेत्र प्राकृतिक रूप से सुंदर, सामरिक रूप से महत्वपूर्ण और भौगोलिक रूप से पहुंच में कठिन है। इसके बावजूद, जिस बहादुरी के साथ आप यहां हमारी सीमा की रक्षा कर रहे हैं, उस पर हर भारतीय को गर्व है।

Latest articles

मुंबई में रेप के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

मुंबई।महाराष्ट्र के पालघर जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी को एक महिला ने रेप के...

गुजरात के गिर-सोमनाथ में भूकंप के झटके

अहमदाबाद।गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में सोमवार सुबह 10:51 बजे भूकंप के हल्के झटके...

More like this

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

भोपाल।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’...