8.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्यऑपरेशन सिंदूर के शहीद सुरेंद्र सिंह को अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब,...

ऑपरेशन सिंदूर के शहीद सुरेंद्र सिंह को अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, ‘पत्नी और बेटी’ के शब्द रूला देने वाले

Published on

झुंझुनूं

ऑपरेशन सिंदूर में देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर वीर शहीद सुरेंद्र कुमार मोगा को आज उनके पैतृक गांव मेहरादासी में अंतिम विदाई दी गई। यहां हजारों लोगों की मौजूदगी में नम आंखों से शहीद को अंतिम अलविदा कहा गया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान जम्मू-कश्मीर के उधमपुर एयर बेस पर पाकिस्तान के कायराना हमले में शहीद हुए सुरेंद्र सिंह को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।शहीद की अंतिम यात्रा जनसैलाब में बदल गई। हर ओर भारत माता की जय और ‘सुरेंद्र कुमार अमर रहें’ के नारों से वातावरण गूंज उठा। आमजन से लेकर प्रदेश के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और सैन्य अधिकारी तक शहीद को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब
रविवार सुबह जैसे ही शहीद की पार्थिव देह सेना के ट्रक से झुंझुनूं के मंडावा पहुंची, हजारों लोग फूलों की वर्षा करते हुए साथ चल पड़े। देशभक्ति गीतों की गूंज के बीच जब यह तिरंगा यात्रा डेढ़ घंटे में मेहरादासी गांव पहुंची, तो हर आंख नम थी। गांव की गलियों में छतों से लेकर रास्तों तक लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े।

बेटे ने दी मुखाग्नि, बेटी ने लिया संकल्प
शहीद की सात वर्षीय संतान दक्ष ने अपने पिता को मुखाग्नि दी, तो 11 साल की बेटी वर्तिका ने तिरंगा थामते हुए फौलादी हौसले के साथ कहा कि ‘बड़ी होकर सेना में भर्ती होकर पापा की शहादत का बदला लूंगी’। इस दृश्य ने उपस्थित हर व्यक्ति को भीतर तक झकझोर दिया।

भावुक कर गई वीरांगना सीमा की पीड़ा
शहीद की पत्नी सीमा देवी की पीड़ा शब्दों से परे थी। वायुसेना की ओर से जब उन्हें सुरेंद्र कुमार की वर्दी सौंपी गई, तो उन्होंने पहले उसे माथे से लगाया, फिर हृदय से लगाकर आंसुओं में डूब गईं। बार-बार वह अपने शहीद पति से कहती रहीं – एक बार तो उठ जा। उनका बार-बार बेहोश होना, हर दिल को तोड़ गया। अंतिम विदाई के वक्त उन्होंने पार्थिव शरीर को सलाम करते हुए ‘आई लव यू’ कहा और अश्रुपूरित विदाई दी।

वायुसेना का गार्ड ऑफ ऑनर
वायुसेना के ग्रुप कैप्टन विनय भारद्वाज के नेतृत्व में सेना और पुलिस की टुकडिय़ों ने शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी। शहीद की पार्थिव देह को सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन किया गया।

Latest articles

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...