32.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यपहलगाम आतंकी हमले से आहत मुस्लिम युवती ने इस्लाम धर्म छोड़ा, मुसलमानों...

पहलगाम आतंकी हमले से आहत मुस्लिम युवती ने इस्लाम धर्म छोड़ा, मुसलमानों पर कही बड़ी बात

Published on

गाजियाबाद

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले से आहत एक मुस्लिम युवती ने इस्लाम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपना लिया। मुस्लिम युवती ने हिंदू रक्षा दल के सहयोग से विधिपूर्वक धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ सनातन धर्म अपनाया। युवती ने अपना नाम नेहा खान से नेहा शर्मा कर लिया है।

नेहा शर्मा ने बताया कि किस तरह से आतंकियों ने धर्म पूछकर हिंदू पर्यटकों को मौत के घाट उतारा। उसको देखकर मुझे अहसास हुआ कि मुस्लिम धर्म अब आतंक का पर्याय बन गया है। मुझे हर मुसलमान आतंकी जैसा लगने लगा। भावनात्मक चोट के कारण हमने सनातन धर्म अपनाने का फैसला लिया।

हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी को नेहा शर्मा ने रक्षा सूत्र बांधा। इस पर पिंकी चौधरी ने नेहा शर्मा को सुरक्षा का वचन दिया। वहीं, पिंकी चौधरी ने कहा कि इसे धर्मांतरण नहीं, बल्कि घर वापसी कहिए। उन्होंने कहा कि जो स्वेच्छा से सनातन धर्म अपनाना चाहता है, संगठन उसका स्वागत करेगा।

पिंकी चौधरी ने बताया कि दिल्ली की रहने वाली नेहा खान का पूर्व में तलाक हुआ था। उनके पिता हलाला कराकर पूर्व पति से दोबारा निकाह करने को कह रहे थे। इसके वह तैयार नहीं थी। इसके बाद पहलगाम आतंकी हमला हुआ, उससे वह दुखी हो गई और सनातन धर्म अपना लिया। हिंदू रक्षा दल के सहिबाबाद कार्यालय पर मंगलवार को हवन हुआ। इसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

Latest articles

लापरवाह ठेकेदारों पर कसेगा शिकंजा, तीन दिन में काम पूरा न होने पर होंगे ब्लैक लिस्ट : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने विकास...

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...