18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराज्य10 साल पहले हुई पति की मौत, अब विधवा ने बच्‍चे को...

10 साल पहले हुई पति की मौत, अब विधवा ने बच्‍चे को दिया जन्‍म! लोकलाज में गोबर के ढेर में दबा मार डाला

Published on

देहरादून/ चमोली:

नंदानगर विकासखंड के एक गांव में मां ने अपनी ही ममता का कत्ल कर दिया। उसने अपने नवजात को गोबर के ढेर में दबाकर मौत के घाट उतार दिया। जिसने भी यह बात सुनी वह सन्न रह गया और उस मां को धिक्कारने लगा। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। नवजात के पिता के बारे में पता लगाया जा रहा है। महिला विधवा है। 10 साल पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। वह इस नवजात के पिता के बारे में पुलिस को कुछ नहीं बता रही है।

महिला पिछले कई दिनों से अपनी स्थिति को छुपा रही थी। प्रसव के बाद उसकी हालत को देखते हुए गांव की महिलाओं को उस पर शक हुआ। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गांव में पहुंचकर महिला से पूछताछ की तो वह टूट गई और उसने नवजात को गोबर के ढेर में दबाने की बात बताई। पुलिस ने महिला की निशानदेही पर घर के पास ही रखे गोबर के ढेर से नवजात का शव बरामद किया।

महिला के पति से तीन बच्‍चे हैं
बच्चे का शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेजा गया। नंदानगर थाना पुलिस की ओर से महिला के साथ घटना में शामिल लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है, लेकिन महिला पुलिस को कुछ भी नहीं बता रही है। महिला ने बताया कि उसके पति की 10 साल पहले मौत हो गई थी। महिला के तीन बच्चे हैं। ऐसे में इस नवजात बच्चे का पिता कौन है इस बारे में महिला कोई जानकारी नहीं दे रही है।

पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर बीएनएस की धारा 91 (गर्भपात करना या कराना, अवैध रूप से भ्रूण नष्ट करना) और धारा 94 (शव को छिपाने या नष्ट करने का अपराध) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this