11.1 C
London
Monday, December 15, 2025
Homeराज्यहैदराबाद: होटल में कुत्ते का पीछा कर रहा युवक तीसरी मंजिल की...

हैदराबाद: होटल में कुत्ते का पीछा कर रहा युवक तीसरी मंजिल की खिड़की से नीचे गिरा, मौत

Published on

हैदराबाद,

हैदराबाद में कुत्ते का पीछा करते हुए होटल की तीसरी मंजिल से गिरने से 23 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई. पीड़ित की पहचान उदय के रूप में हुई है. वह चंदा नगर पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले वीवी प्राइड होटल में ठहरा हुआ था.

पुलिस के अनुसार, उदय अपने परिवार के साथ शहर आया था और अशोक नगर, रामचंद्रपुरम में रह रहा था. उसने अपने दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए रविवार को होटल में एक कमरा बुक किया था. तीसरी मंजिल के अपने कमरे की बालकनी में उदय ने एक कुत्ते को देखा और उसका पीछा करने की कोशिश में गलती से खिड़की से गिर गया.

एक खिड़की खुली थी
एक वायरल वीडियो में होटल की तीसरी मंजिल के गलियारे में एक कुत्ते को घूमते हुए दिखाया गया है. उदय ने जब कुत्ते को देखा तो एक छोर से दूसरे छोर तक उसका पीछा किया. खिड़की का एक हिस्सा खुला था और कुत्ते का पीछा करते हुए, उदय फिसल गया और अपना शरीर नियंत्रण में नहीं रख सका और गलती से खुली खिड़की से गिर गया.

दोस्त अस्पताल ले गए, तब तक हो चुकी थी मौत
वीडियो में उसका एक दोस्त खिड़की से बाहर देखता हुआ दिखाई देता है, फिर जाकर दूसरों को सूचित करता है और मदद के लिए नीचे की ओर भागता है. सोमवार को रात करीब 12:30 बजे गिरने से उदय को गंभीर चोटें आईं. उसके दोस्तों ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल भेज दिया है. सवाल उठ रहे हैं कि होटल की तीसरी मंजिल पर कुत्ता कैसे पहुंच गया. जांच के तहत इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है.

Latest articles

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 5 धांसू खिलाड़ी, जिन पर हर फ़्रेंचाइज़ी की होगी गहरी नज़र!

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) भारतीय क्रिकेटरों के लिए IPL...

प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला, 18 दिन और रहेगा रोमांचरामचंद्र का सेवक हूं मैं भगवे के रंग में रहता हूं, जयश्री राम...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान रविवार को भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज...

नीलबड़ में विसर्जन घाट निर्माण के लिए वर्क प्लॉन जल्द करें तैयार— महापौर

भोपाल ।महापौर मालती राय ने बुधवार को नीलबड़ में प्रस्तावित विसर्जन घाट निर्माण स्थल...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...