26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यमैं सपा का बड़ा नेता हूं मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे! फतेहपुर...

मैं सपा का बड़ा नेता हूं मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे! फतेहपुर में प्लाट के नाम पर महिला से लाखों हड़पे

Published on

फतेहपुर:

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। यहां कथित सपा नेता ने महिला से 12 लाख रुपये हड़प लिए। दरअसल, डेढ़ साल पहले महिला को प्लाट की रजिस्ट्री करने के बाद आरोपी सपा नेता कब्जा नही दिया। साथ ही पीड़िता का आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने धमकी देते हुए बोला कि “मैं समाजवादी पार्टी का बड़ा नेता हूं मेरा कुछ बिगाड़ नहीं पाओगे”। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पर धोखाधड़ी की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

डेढ़ साल पहले 16 लाख देकर प्लाट की रजिस्ट्री कराई थी
जानकारी के मुताबिक, मलवां थाना क्षेत्र के मरदनपुर दमापुर गांव के रहने वाले विनोद कुमार की पत्नी रेनु देवी ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले महिला ने सदर कोतवाली क्षेत्र के शहर स्थित इमामगंज मोहल्ला निवासी आजम खान से 40 बाई 60 फिट का एक आवासीय प्लाट का 16 लाख रुपये में सौदा किया किया था। इसके बाद महिला ने बतौर बयाना 7.60 लाख की चेक और बाकी के 8.40 लाख 14 मार्च 2023 को रजिस्ट्री के दौरान नगद दिया था। प्लांट का दाखिल खारिज भी हो गया है।

जमीन नहीं दे पाऊंगा जो करना हो कर लो-आरोपी
इतना ही नही आरोपी ने धमकी भरे लहजे में कहा कि जमीन नहीं दे पाऊंगा जो करना हो कर लो, मैं समाजवादी पार्टी का बड़ा नेता हूं, मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे। इस पर महिला के रुपए वापस मांगने पर बीते 26 जुलाई और 30 जुलाई को दो किस्तों में आजम ने 4 लाख रुपये ऑनलाइन महिला के खाते में ट्रांसफर किये। आरोप है कि न तो जमीन दिया और न ही बाकी के 12 लाख रुपये वापस किया।

एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
थाना प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने बताया कि एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

Latest articles

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...