19.5 C
London
Saturday, June 13, 2026
Homeराज्यमैं जा रही हूं... पिता को आखिरी कॉल के बाद इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर...

मैं जा रही हूं… पिता को आखिरी कॉल के बाद इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर राधिका धामेचा उर्फ ‘तूफानी राधा’ ने छोड़ी दुनिया

Published on

अहमदाबाद/राजकोट

गुजरात में तूफानी राधा के नाम से शोहरत हासिल करने वाली राधिका धामेचा ने आत्महत्या करके जान दे दी है। 26 साल की इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर राधिका धमेचा राजकोट में रहती थीं। वह ऑनलाइन तोफानी राधा के नाम पहचानी जाती थीं। गोवा से लौटने के बाद दुनिया को अलविदा कहने से हर कोई स्तब्ध है। राधिका धामेचा को कथित तौर कमरे में उन्हें फांसी पर लटका हुआ पाया गया। पुलिस अभी भी मौत के कारणों की जांच कर रही है।

पिता को किया था फोन
पुलिस के अनुसार घटना से पहले राधिका ने अपने पिता को एक फ़ोन किया था। उस कॉल में उन्होंने सिर्फ़ इतना कहा कि मैं जा रही हूं। उनके पिता कुछ कह पाते, उससे पहले ही फ़ोन काट दिया। जांच में सामने आया है कि सुसाइड से कुछ देर पहले ही राधिका ने एक रील शेयर की थी जिसका कैप्शन था ‘यह तय करने का समय है, क्या मुझे पन्ना पलटना चाहिए या किताब बंद कर देनी चाहिए? राधिका धामेचा गुजरात की एक जानी-मानी सोशल मीडिया पर्सनालिटी थीं। इंस्टाग्राम पर उनके 45,000 से ज़्यादा फॉलोअर्स थे।

दिलचस्प कंटेंट से बनाई पहचान
राधिका धामेचा ने अपने दिलचस्प कंटेंट और जिंदादिली के कारण वो अपने फॉलोअर्स के बीच काफी लोकप्रिय थीं। सामने आया है कि अपनी ऑनलाइन दुनिया के पीछे वह निजी ज़िंदगी में कई चुनौतियों से जूझ रही थीं। पुलिस रिपोर्ट्स के अनुसार राधिका का तलाक हो चुका था और उनका एक छह साल का बेटा भी था। इन सबके बावजूद उनके परिवार वालों का कहना है कि वो हमेशा खुशमिजाज और आशावादी रहती थीं। दोस्तों की मानें तो आखिरी बार मिलने पर राधिका ने किसी भी तरह की परेशानी का कोई संकेत नहीं दिया था।

अभी बना हुआ सस्पेंस
यूनिवर्सिटी पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर एन एन पटेल ने बताया कि वे राधिका धमेचा के दोस्तों के बयान दर्ज कर रहे हैं। लेकिन परिवार अभी गहरे शोक में है और अंतिम संस्कार की तैयारियों में व्यस्त है, इसलिए उनके बयान बाद में लिए जाएंगे। पुलिस के अनुसार गोवा ट्रिप से लौटने के बाद उनके जीवन में क्या हुआ, यह अभी तक रहस्य बना हुआ है। पुलिस जांच के बाद ही इस बारे में कुछ स्पष्ट हो पाएगा। मन में सुसाइड का ख्याल आए तो मनोचिकित्सक से बात करके आप अपनी समस्या का हल खोज सकते हैं। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 है, जहां आप 24X7 संपर्क कर सकते हैं।

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this

हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में छत्तीसगढ़ को मिले 9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7,800 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में औद्योगिक निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक...

राजस्थान के किसानों को बड़ी राहत: सीएम भजनलाल शर्मा ने गेहूं खरीद की अवधि 19 जून तक बढ़ाई

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के...

नीति आयोग की बैठक में भगवंत मान ने उठाए पंजाब के मुद्दे, स्पेशल कैटेगरी स्टेटस की मांग

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नीति आयोग की बैठक में राज्य...