9.6 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्य'मैं मूर्ख नहीं हूं... होटल में पैसे बांटूंगा', महाराष्ट्र में मचे घमासान...

‘मैं मूर्ख नहीं हूं… होटल में पैसे बांटूंगा’, महाराष्ट्र में मचे घमासान पर वोट डालने के बाद विनोद तावड़े की सफाई

Published on

मुंबई:

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के महासचिव विनोद तावडे ने बुधवार को मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए पैसे बांटने के आरोपों को खारिज किया। तावड़े ने कहा कि वह नियमों से अच्छी तरह वाकिफ हैं और मूर्ख नहीं हैं कि राजनीतिक विरोधियों के होटल में इस तरह की गतिविधि में शामिल होंगे। विधानसभा चुनाव से कुछ घंटे पहले बहुजन विकास अघाड़ी (बीवीए) के नेता हितेंद्र ठाकुर ने मंगलवार को तावड़े पर मतदाताओं को लुभाने के लिए मुंबई से 60 किलोमीटर दूर विरार के एक होटल में पांच करोड़ रुपये बांटने का आरोप लगाया। बीवीए नेताओं के पांच करोड़ रुपये नकद बांटे जाने के दावों के बीच एक चुनाव अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि होटल के कमरों से 9.93 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।

तावड़े ने आरोपों से किया इनकार
बीजेपी नेता ने आरोप से इनकार करते हुए कहा कि वह केवल पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रक्रियाओं पर मार्गदर्शन दे रहे थे। तावड़े ने यहां संवाददाताओं से कहा कि विवांता होटल (पालघर के विरार में) ठाकुरों का है। मैं मूर्ख नहीं हूं कि उनके होटल में जाऊं और वहां पैसे बांटूं। बीजेपी नेता ने कहा कि वे 40 सालों से राजनीति में हैं और नियम-कायदों, खासकर चुनाव से पहले की ‘मौन अवधि’ से वाकिफ हैं। विनोद तावड़े ने कहा कि मैं पार्टी कार्यकर्ताओं से अनौपचारिक बातचीत कर रहा था। मैं प्रचार नहीं कर रहा था।

बीजेपी नेता ने दी सफाई
बीजेपी नेता ने कहा कि वे केवल पार्टी कार्यकर्ताओं से मतदान प्रक्रियाओं के बारे में चर्चा कर रहे थे। विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के नेताओं ने चुनाव आयोग से मामले की व्यापक जांच की मांग की है। तावड़े ने इस बात पर आश्चर्य जताया कि राष्ट्रीय नेता इस मुद्दे में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग इतने मूर्ख नहीं हैं कि विपक्षी दलों के स्वामित्व वाले होटल में पैसे बांटें। उन्हें यह बात समझ लेनी चाहिए।

तावड़े पर केस दर्ज
तावड़े ने दोहराया कि उनके पास से कोई पैसा नहीं मिला है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी और सुप्रिया सुले ने जो पांच करोड़ रुपये देखे हैं, कृपया उन्हें मुझे भेज दें। वे इसे मेरे बैंक खाते में जमा करा सकते हैं। पुलिस ने पालघर के होटल में मतदाताओं को कथित तौर पर नकदी बांटने के मामले में तावड़े, बीजेपी उम्मीदवार राजन नाइक और अन्य के खिलाफ मंगलवार को दो एफआईआर दर्ज की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस पर एक अलग एफआईआर
बीजेपी और बहुजन विकास अघाड़ी के पदाधिकारियों के खिलाफ कथित तौर पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने की कोशिश के लिए एक अलग एफआईआर दर्ज की गई। विधानसभा चुनाव के लिए लागू चुनाव आचार संहिता के कथित उल्लंघन के लिए पालघर जिले के तुलिंज पुलिस थाने में तीन मामले दर्ज किए गए। (इनपुट भाषा)

Latest articles

पीएसयू की विरासत से निकले पावर ग्रिड के नए सीएमडी

भोपाल/हैदराबाद।पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  बुर्रा वामसी...

मैनिट चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण, बाउंड्रीवाल भी बनेगी— निगम परिषद अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

भोपाल।शहर के मैनिट चौराहे का जल्द ही सौंदर्यीकरण होगा। यहां एक बाउंड्रीवाल भी बनाई...

मंत्री व महापौर ने किया नेत्र ज्योति यज्ञ का शुभारंभ

भोपाल।पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर व महापौर मालती राय ने रविवार...

जंतर-मंतर पर ईपीएस-95 पेंशनभोगियों का बड़ा प्रदर्शन, न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने की मांग तेज

नई दिल्ली।निवृत्त मान कर्मचारी 1995 पेंशन समन्वय समिति के बैनर तले आज राजधानी दिल्ली...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...