7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्य'संसद में नहीं हूं, वरना अकेला ही काफी था', लालू यादव ने...

‘संसद में नहीं हूं, वरना अकेला ही काफी था’, लालू यादव ने वक्फ बिल पर BJP-RSS को घेरा

Published on

पटना,

वक्फ संशोधन बिल लोकसभा से पास हो चुका है और राज्यसभा में इस पर बहस हो रही है. इस पर जारी राजनीति के बीच आरजेडी अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू यादव ने वक्फ संशोधन बिल को लेकर बीजेपी और संघ पर हमला बोला है. लालू यादव ने सोशल मीडिया के जरिए कहा है कि अगर ‘मैं संसद में होता तो सबको अकेले देख लेता.’

लालू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, ‘संघी-भाजपाई नादानों, तुम मुसलमानों की जमीनें हड़पना चाहते हो लेकिन हमने सदा वक्फ की जमीनें बचाने के लिए कड़ा कानून बनाया है और बनवाने में मदद की है. मुझे अफ़सोस है कि अल्पसंख्यकों, गरीबों, मुसलमानों और संविधान पर चोट करने वाले इस कठिन दौर में संसद में नहीं हूं अन्यथा अकेला ही काफी था.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘सदन में नहीं हूं तब भी आप लोगों के ख़्यालों, ख़्वाबों, विचारों और चिंताओं में हूं यह देख कर अच्छा लगा, अपनी विचारधारा, नीति और सिद्धांतों पर प्रतिबद्धता, अडिगता और स्थिरता ही मेरे जीवन की जमा पूंजी है.

बता दें कि संसद में वक्फ संशोधन बिल को पेश करने से पहले लालू यादव का एक बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जो साल 2010 का है. इसमें लालू संसद के संत्र में तत्कालीन सरकार से वक्फ संपत्तियों को लेकर कड़ा कानून बनाने की मांग कर रहे थे. हालांकि मौजूदा वक्त में लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल इस बिल का पुरजोर विरोध कर रही है.

बुधवार को जब गृह मंत्री अमित शाह वक्फ संशोधन बिल पर लोकसभा में बोल रहे थे तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा था कि कांग्रेस ने लालू जी की इच्छा पूरी नहीं की लेकिन हमने इसे कर दिया है. अब लालू यादव ने खुद सोशल मीडिया पर उस वीडियो को शेयर करते हुए बीजेपी पर करारा हमला बोला है.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...