11.5 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्य'मैं बागी हो सकता हूं पर गद्दार नहीं', पहलगाम हमले पर चौतरफा...

‘मैं बागी हो सकता हूं पर गद्दार नहीं’, पहलगाम हमले पर चौतरफा हो रही ट्रोलिंग से भड़के सत्‍यपाल मलिक

Published on

बागपत

पहलगाम आतंकी हमले पर दिए गए बयानों के बाद पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक चर्चा में हैं। पाकिस्तान में उनकी बातों की चर्चा हो रही है, वहीं भारत में उनकी आलोचना हो रही है। इस बीच, उन्होंने खुद को किसान का बेटा बताते हुए कहा है कि वह बागी हो सकते हैं, लेकिन गद्दार नहीं। सत्यपाल मलिक ने पीएम मोदी पर व्यक्तिगत हमले किए थे और उन्हें डरपोक तक कह दिया था। उन्होंने पहलगाम हमले को लेकर सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया था। अब मलिक ने सोशल मीडिया पर जवाब देते हुए कहा है कि वह झुकने वाले नहीं हैं और सरकार से उनके सवाल जारी रहेंगे।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक अपने बयानों के कारण विवादों में हैं। उन्होंने 6 मई को एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में उन्होंने पहलगाम हमले को लेकर सरकार पर कई सवाल उठाए थे। उन्होंने सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया था। मलिक ने कहा था कि इस असफलता के लिए पीएम मोदी को माफी मांगनी चाहिए। सत्यपाल मलिक का यह बयान पाकिस्तान में खूब चर्चित हुआ। पाकिस्तान के कई नेताओं और सेना ने उनके बयान का इस्तेमाल किया। उन्होंने अपने बचाव में और भारत सरकार पर आरोप लगाने के लिए मलिक के बयान का सहारा लिया। इस वजह से भारत में कई लोग सोशल मीडिया पर सत्यपाल मलिक को ट्रोल कर रहे थे।

‘सत्ता पक्ष से मेरे आज भी वही सवाल है’
अब मलिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जवाब दिया है। उन्होंने लिखा है- ‘नमस्कार साथियों। बहुत से लोग मुझे सोशल मीडिया पर टारगेट कर रहे हैं, अनाप शनाप मेरे खिलाफ लिख रहे हैं। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि मैं उस किसान कौम का बेटा हूं। मैं बागी हो सकता हूं लेकिन गद्दार होना मेरी फितरत में नहीं है। मैंने मेरे जीवन में झुकना नहीं सीखा सत्ता पक्ष से मेरे आज भी वही सवाल है।’

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदल गए सुर
सेना की ओर से पाकिस्तान और इसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर हमले से ठीक एक दिन पहले मलिक ने एक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी ने युद्ध का माहौल बना दिया है, लेकिन वह कुछ नहीं कर पाएंगे। हालांकि, एक दिन बाद ही जब ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया, तो उन्होंने सेना की तारीफ की और सरकार के साथ एकजुटता दिखाई।

कई राज्‍यों के राज्‍यपाल रह चुके हैं सत्‍यपाल मलिक
आपको बता दें कि पूर्व बीजेपी नेता सत्यपाल मलिक जम्मू-कश्मीर के अलावा बिहार, गोवा और मेघालय के भी राज्यपाल रह चुके हैं। पद छोड़ने के बाद से वह पीएम मोदी के आलोचक बन गए हैं। वह अलग-अलग मुद्दों पर सरकार की खुलकर आलोचना करते हैं।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...