10 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्य'बिजली ठीक करवाने के लिए MLA नहीं बना', शिकायत की तो युवक...

‘बिजली ठीक करवाने के लिए MLA नहीं बना’, शिकायत की तो युवक पर भड़के कांग्रेस विधायक

Published on

सिवान

महराजगंज के कांग्रेस के विधायक विजय शंकर दुबे, क्षेत्र की जनता से फोन पर कैसे बातचीत करते हैं, इसका एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल महराजगंज के आकाशी मोड़ बाजार में ट्रांसफार्मर खराब होने से पिछले कई दिनों से बिजली नहीं आ रही है। बिजली विभाग की शिकायत करते हुए स्थानीय युवक पवन कुमार ने विधायक जी से मदद के लिए फोन किया। इस पर विधायक नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि यह काम मेरा नहीं है। इस पर दुकानदार भी विधायक जी को आईना दिखाने में पीछे नहीं रहा।

विधायक ने कहा- बिजली ठीक कराना मेरा काम नहीं
वायरल ऑडियो में पवन कुमार विधायक जी से कहता है कि बाजार में 4 दिनों से बिजली नहीं आ रही है। कई बार शिकायत की गई। लेकिन कोई बात नहीं सुन रहा है। एक बार आप जेई को बोल देते तो ट्रांसफार्मर लग जाएगा। इतना सुनते ही विधायक भड़क गए और कहा- ‘अब यही मेरा काम रह गया है कि गांव-गांव का ट्रांसफॉर्मर ठीक करवाऊं। मुझसे उम्मीद मत रखना कि ट्रांसफॉर्मर जलते ही मैं तुरंत मिस्त्री लेकर दौड़े चला आऊं। यह सब मेरा काम नहीं है। मैं इसके लिए विधायक नहीं बना हूं।’

तुम्हारे वोट से मैं विधायक नहीं बना हूं: विजय शंकर
विधायक विजय शंकर दुबे की बात सुनकर युवक भी झल्ला जाता है। वह कहता है कि वोट के समय तो आप लोग ऐसे बात नहीं करते हैं। विधायक आप हैं तो मदद भी आपसे ही मांगेंगे न! इस पर विधायक ने कहा- ‘तुम्हारे ही वोट देने से सब लोग जीत जाते हैं और हार जाते हैं। मुझसे ऐसी बातें मत करना।’ और फोन काट दिया।

विधायक के बर्ताव से लोग नाराज
विधायक का ऑडियो इलाके में खूब वायरल हो रहा है। लोग कह रहे हैं कि जब अधिकारी बात नहीं सुनता है तो जनता जनप्रतिनिधियों के पास जाती है। लेकिन जब जनप्रतिनिधि ही ऐसा बर्ताव करेगा तो लोग कहां जाएंगे? वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बिना मेहनत के ही विजय शंकर दुबे यहां से विधायक बन गए हैं। उनका क्षेत्र रघुनाथपुर रहा है। लेकिन चुनावी समीकरण में पहले मांझी से और फिर महराजगंज से जीत गये। इसलिए उन्हें जनता की कोई फिक्र नहीं।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...