11.7 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यसिर्फ डांस नहीं करता, रोज चुम्मा भी लेता हूं... JDU विधायक की...

सिर्फ डांस नहीं करता, रोज चुम्मा भी लेता हूं… JDU विधायक की वीडियो पर ये कैसी सफाई?

Published on

भागलपुर

बिहार के भागलपुर में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान JDU विधायक गोपाल मंडल का एक वीडियो चर्चा में है। इस वीडियो में वे एक महिला कलाकार के साथ डांस करते और उनके गाल पर नोट चिपकाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही यह वीडियो सामने आया, राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई और विपक्षी दलों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। इधर बढ़ते विवाद के बीच गोपाल मंडल ने अपने बचाव में एक ऐसा बयान दिया, जिसने मामले को और गरमा दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं सिर्फ डांस ही नहीं करता, चुम्मा भी लेता हूं।’

सीएम को भड़काने के लिए वीडियो वायरल किया: गोपाल मंडल
जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने आरोप लगाया कि उनका वीडियो जानबूझकर वायरल किया गया, ताकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके खिलाफ भड़काया जा सके। उन्होंने यह भी दावा किया कि वे केवल नेता ही नहीं, बल्कि एक कलाकार भी हैं। संगीत से उनका गहरा लगाव है।

खुद को कलाकार बताकर गोपाल मंडल ने दी सफाई
भीड़ को संबोधित करते हुए गोपाल मंडल ने कहा, ‘लोग कहते हैं कि मैं डांस करता हूं, अरे मैं तो डेली डांस करता हूं, डेली चुम्मा लेता हूं।’ उन्होंने आगे सवाल किया कि अगर उन्होंने किसी बच्ची को प्रोत्साहित करने के लिए कुछ किया भी, तो उसे वायरल करने की क्या जरूरत थी? उनका कहना था कि कुछ लोग जानबूझकर मुख्यमंत्री को उनके खिलाफ भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।

गोपाल मंडल ने दिया संगीत प्रेमी होने का तर्क
गोपाल मंडल ने अपनी सफाई में कहा कि ‘संगीत से जिसे प्रेम नहीं है, वह पत्थर के समान है।’ उन्होंने तर्क दिया कि संगीत ऐसी चीज है जिससे कोई दूर नहीं रह सकता। अगर संगीत की धुन बजे, तो पागल व्यक्ति भी मुस्कुराने लगता है और जानवर भी कान खड़े कर लेता है। यह पहली बार नहीं है जब गोपाल मंडल अपने बयानों और हरकतों की वजह से चर्चा में आए हैं। वे अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में सुर्खियां बटोरते रहते हैं।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...