11.3 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeराज्यपापा जी वाला लड़का नहीं चाहिए! फिर लवर को बुलाया गंगा घाट,...

पापा जी वाला लड़का नहीं चाहिए! फिर लवर को बुलाया गंगा घाट, पुलिस की एंट्री ने बदला माहौल

Published on

भागलपुर

मुझे सिर्फ तुम चाहिए। मैं किसी और शादी नहीं कर सकती। ऐरेंज मैरिज तो बिल्कुल नहीं करनी है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर जीने का कोई मतलब नहीं। इसी तरह की बातें करते प्रेमी जोड़े ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। बिहार के सुल्तानगंज में गंगा नदी में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। ये घटना नमामि गंगे घाट पर हुई। बताया जा रहा है कि युवती की शादी कहीं और तय हो जाने से दोनों तनाव में थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें डूबते हुए देखा और तुरंत गंगा में कूदकर उनकी जान बचाई। पुलिस को खबर मिलते ही प्रेमी-प्रेमिका घाट से भाग गए।

पापा जी वाला लड़का नहीं चाहिए!
मुंगेर जिले के रहने वाला प्रेमी जोड़ा भागलपुर के नमामि गंगे घाट पर पहुंचा था। बताया जाता है कि तारापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वे अलग-अलग गांव के निवासी हैं। दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। जानकारी के अनुसार, प्रेमिका ने प्रेमी को तारापुर बस स्टैंड पर मिलने के लिए बुलाया था। दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। फिर वे नमामि गंगे घाट पर पहुंचे। वहां उन्होंने काफी देर तक आपस में बातचीत की। युवक ने युवती से कहा कि वे भागकर शादी कर लेंगे। लेकिन युवती ने भागने से इनकार कर दिया।

कॉल कर लवर को बुलाया गंगा घाट
इसके बाद काफी देर तक दोनों में बातचीत होती रही। मामला सुलझत नहीं देख, निराश होकर युवती ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। अपनी प्रेमिका को डूबता देख प्रेमी ने भी गंगा में छलांग लगा दी। दोनों ने मौत को गले लगाने का फैसला कर लिया। तभी गंगा घाट पर मौजूद एक फोटोग्राफर ने इस घटना को देख लिया। उसने दोनों को नदी में कूदते हुए देखा था। तुरंत स्थानीय लोगों को खबर दी और तत्परता दिखाते हुए लड़का और लड़की को बचा लिया।

पुलिस की एंट्री ने बदला माहौल
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इस घटना की सूचना दी। पुलिस के आने से पहले ही प्रेमी-प्रेमिका गंगा घाट से फरार हो गया। खाली हाथ गंगा घाट से लौटी पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। दरअसल, युवती की शादी दूसरी जगह तय हो गई थी। इस वजह से दोनों तनाव में थे। इसी तनाव के चलते उन्होंने आत्महत्या करने का फैसला किया। युवक ने युवती से भागकर शादी करने की बात कही थी मगर, लड़की ने इनकार कर दिया। शायद इसी बात से आहत होकर दोनों ने जान देने की कोशिश की।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this