13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यआई कयामत! पुल पर जान बचाने भागे लोग, लैंडस्लाइड का रोंगटे खड़े...

आई कयामत! पुल पर जान बचाने भागे लोग, लैंडस्लाइड का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो

Published on

चंबा

हिमाचल प्रदेश में हजारों टूरिस्ट घूमने आते हैं। ऐसे ही तमाम लोगों की जान उस समय जोखिम में पड़ गई जब चंबा जिले के सलूनी अनुमंडल अंतर्गत कोटी-पुल के पास अचानक भूस्खलन हुआ। लैंड स्लाइड का मलबा गिरता देख लोग पुल से जान बचाकर भागे। इस दौरान वहां हड़कंप मच गया। भालेयी-कोटि मार्ग पर भारी मलबा गिरने से मार्ग अवरूद्ध हो गया।

शुरुआत में पहाड़ी से बहुत कम मात्रा में मलबा गिरने लगा और कुछ ही समय में पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूट कर सड़क पर गिर गया। जब पहाड़ी का हिस्सा नीचे गिरा तो उस समय कोटी पुल पर एक दर्जन से अधिक लोग गुजर रहे थे, जो जीवन को संकट में देखकर पुल के दूसरी ओर भागे। पुल से कुछ दूरी पर मलबा गिरा। अगर पुल पर मलबा गिरता तो यह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो सकता था, साथ ही इसके ऊपर से गुजरने वाले लोगों की जान को भी खतरा हो सकता था।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...