10.5 C
London
Thursday, December 11, 2025
Homeराज्य'किराये पर ली थी दुकान, सब तहस-नहस कर दिया', बहराइच हिंसा के...

‘किराये पर ली थी दुकान, सब तहस-नहस कर दिया’, बहराइच हिंसा के पीड़ित ने बयां किया दर्द

Published on

बहराइच ,

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए बवाल के बाद फैली हिंसा के बाद उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया. दर्जनों दुकानों, घरों और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया. कई जगहों पर तोड़ोफोड़ और आगजनी की गई. इस हिंसा का शिकार महसी तहसील के महराजगंज कस्बे में छोटी से दुकान चलाने वाले राम सागर भी हुए. अपनी तहस-नहस हुई दुकान की हालत दिखाते हुए वे भावुक हो गए.

आगजनी और तोड़फोड़ में हुए नुकसान के बाद दुकानदार राम सागर ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि अभी डेढ़-दो महीने पहले किराये पर दुकान लिया था. लैपटॉप से ऑनलाइन वर्क के साथ आधार कार्ड से पैसों की जमा-निकासी का काम करता था. लेकिन उपद्रवियों ने दुकान में रखे लैपटॉप, प्रिंटर, इन्वर्टर बैटरी आदि को तोड़फोड़ डाला. पूरी दुकान खाली हो गई है.

बकौल राम सागर- रविवार को मूर्ति विसर्जन में शामिल होने गया था, जल्दबाजी में 50 हजार रुपये भी दुकान में रखकर चला गया था. वापस लौटा तो ना दुकान बची और ना कोई सामान. एक युवक की हत्या के बाद शुरू हुई हिंसा में उनकी दुकान बर्बाद हो गई.

बहराइच में ऐसे भड़की थी हिंसा
दरअसल, बहराइच के थाना हरदी क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव निवासी रामगोपाल मिश्रा (22 वर्ष) रविवार शाम करीब 6 बजे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए निकले जुलूस में शामिल था. ये जुलूस जब महराजगंज बाजार में समुदाय विशेष के मोहल्ले से गुजर रहा था तो दो पक्षों में कहासुनी हो गई. आरोप है कि इस दौरान छतों से पत्थर फेंके जाने लगे, जिससे विसर्जन में भगदड़ मच गई.

इस बीच हुई गोलीबारी में रामगोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे बहराइच मेडिकल कालेज लाया गया जहां उसने दम तोड दिया. रामगोपाल की मौत की खबर के बाद महराजगंज में बवाल शुरू हो गया. आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के घर समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ की और उसमें आग लगा दी.

इस बीच सोमवार को जब मृतक का शव गांव पहुंचा तो भीड़ फिर गुस्साकर बेकाबू हो गई. इस दौरान महराजगंज क्षेत्र में कई घरों, नर्सिंग होम, बाइक शोरूम और दुकानों में आगजनी और तोड़फोड़ की गई. वहीं, पुलिस ने बेकाबू भीड़ को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. हालात बिगड़ते देख इंटरनेट सेवा पूरे जिले में बंद कर दी गई. पीएसी, आरएएफ को सड़क पर उतार दिया गया. खुद एसटीएफ चीफ अमिताभ यश पिस्टल लेकर सड़क पर निकल पड़े.

प्रशासन के मुताबिक, सोमवार तक कुल 30 उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है. मुख्य आरोपी समेत दर्जन भर लोगों पर देर रात में ही एफआईआर दर्ज कर ली गई थी. इलाके में 6 कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ के साथ 4 एसपी रैंक के अफसर और दो एडिशनल एसपी, 6 सीओ तैनात किए गए हैं. वहीं, हरदी थाना प्रभारी और महसी चौकी प्रभारी को निलंबित किया जा चुका है.

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...