15.6 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यBMW वाले रईसजादे से ब्रेक लगाने की लगाता रहा गुहार, वो घसीटता...

BMW वाले रईसजादे से ब्रेक लगाने की लगाता रहा गुहार, वो घसीटता रहा… पत्नी को खोने वाले बाइक सवार का छलका दर्द

Published on

मुंबई

उसे भागने की जल्दी थी, मारने की जिद। BMW वाले रईसजादे से ब्रेक लगाने की मैं लगाता रहा गुहार लेकिन वो घसीटता रहा। अगर उसने मानवता दिखाते हुए कार रोक दी होती को मेरी पत्नी कावेरी जिंदा होती। वर्ली में रविवार सुबह शिवसेना नेता राजेश शाह के बेटे ने स्कूटर सवार दंपति को सफेद कलर की बीएमडब्ल्यू से उड़ा दिया। इस हादसे में घायल प्रदीप का दर्द दिल को चीरने वाला है। पुलिस के अनुसार, मिहिर शाह ने दंपति को टक्कर मारी, फिर कार की स्पीड बढ़ा दी। इस दौरान प्रदीप गाड़ी के बोनट में फंसी पत्नी को बचाने के लिए कार रोकने की गुहार लगाते रहे, मगर मिहिर शाह पर कोई फर्क नहीं पड़ा।

वर्ली के कोलीवाड़ा में रहने वाले प्रदीप नखवा मछुआरे हैं। वह रोज की तरह ससून डॉक से मछली लेकर पत्नी कावेरी नखवा के साथ बेचने निकले थे। सुबह 5:30 बजे सड़कों पर भीड़ भी नहीं थी। अटरिया मॉल के पास मिहिर शाह की तेज रफ्तार कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर में स्कूटी पलट गई और वे कार की बोनट गिर गए। प्रदीप अपनी जान बचाने के लिए बोनट से कूद गए मगर कावेरी उसमें फंसी रह गई। प्रदीप भी इस हादसे में घायल हो गए।

कावेरी को 100 मीटर तक घसीटा
इस बीच बीएमडब्ल्यू में फंसी कावेरी गाड़ी के साथ 100 मीटर तक घिसटती रही। जख्मी प्रदीप यह देखकर कार रोकने की गुहार लगाते रहे, मगर भागने की जल्दी में कार के ड्राइवर ने स्पीड और बढ़ा दी। जब वह कार से अलग हुई, तब तक उसकी हालत नाजुक हो चुकी थी। कावेरी को मुंबई सेंट्रल स्थित नायर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में भी कावेरी कार से घिसटती और प्रदीप रोकते नजर आ रहे हैं।

नशे की हालत में था मिहिर शाह!
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दंपति को टक्कर मारने का आरोपी मिहिर शाह ने शनिवार की रात जुहू के एक बार में जमकर शराब थी। सुबह उसने अपने ड्राइवर राजऋषि बिदावर को लॉन्ग ड्राइव पर चलने को कहा। थोड़ी देर बाद उसने खुद ही स्टीयरिंग थाम लिया। वर्ली पहुंचने के बाद नशे की हालत उसने नखवा दंपति को ठोंक दिया। टक्कर के बाद उसने कई गलतियां कीं, जो कावेरी के लिए जानलेवा बन गई। पहला, उसने गुहार के बाद भी कार नहीं रोकी और महिला को घसीटता रहा। वह घायल दंपति को हॉस्पिटल पहुंचाने के बजाय कार लेकर भाग निकला।

आरोपी बेटा फरार, पिता गिरफ्तार
24 वर्षीय मिहिर शाह नशे अभी फरार है। पुलिस ने इस मामले में उसके पिता राजेश शाह को गिरफ्तार किया है। राजेश शाह एकनाथ शिंदे गुट की पार्टी शिवसेना के नेता हैं और सीएम के काफी खास हैं। इसके अलावा शाह की राजनीतिक छवि भी काफी अच्छी है। वो एक बेहतरीन प्रबंधक और मझे हुए नेता माने जाते हैं।

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...