19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराज्य'मैं माफी नहीं मांगूंगा', नोटिस जारी होने पर खान सर ने BPSC...

‘मैं माफी नहीं मांगूंगा’, नोटिस जारी होने पर खान सर ने BPSC चेयरमैन के नार्को टेस्ट की रखी मांग

Published on

पटना,

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा हाल ही में हुई परीक्षा में अनियमितताओं के आरोपों पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. बीपीएससी ने इस मामले में खान सर समेत पांच कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी करते हुए छात्रों को प्रदर्शन के लिए उकसाने का आरोप लगाया है. आयोग ने यहां तक कहा है कि इन शिक्षकों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया जाएगा.

खान सर ने माफी मांगने से किया इनकार
इस पर चर्चित टीचर और यूट्यूबर खान सर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने साफ कह दिया है कि वो किसी भी सूरत में माफी नहीं मांगेंगे. खान सर ने कहा, ‘बीपीएससी हमें अपराधी बता रही है, एक शिक्षक को अपराधी कहा जा रहा है, पूरा देश देख रहा है कि बिहार में क्या हो रहा है. हम छात्रों के अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं और इस लड़ाई को जारी रखेंगे.’

बीपीएससी चेयरमैन का हो नार्को टेस्ट: खान सर
इतना ही नहीं खान सर ने बीपीएससी की छवि को खराब करने का आरोप लगाते हुए मांग की कि बीपीएससी अध्यक्ष, सचिव का नार्को टेस्ट मीडिया के सामने करवाया जाए. उन्होंने कहा कि वो खुद का भी टेस्ट कराने को तैयार हैं. खान सर ने कहा, ‘अगर सच्चाई सामने लानी है तो नार्को टेस्ट होना चाहिए, इससे पता चलेगा कि किसने क्या किया है.’

प्रारंभिक परीक्षा फिर से कराए जाने की मांग
बता दें कि छात्रों की मांग है कि बीपीएससी की परीक्षा को रद्द कर दुबारा से आयोजित किया जाए. खान सर ने कहा कि अगर बीपीएससी फिर से परीक्षा आयोजित करती है तो वे आयोग के निर्देशों का पालन करेंगे. बता दें कि परीक्षा में धांधली को लेकर बीपीएससी की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं. छात्रों का कहना है कि परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र लीक और कई अन्य गड़बड़ियां हुई थीं.

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...