19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराज्यमैं हिंदी में ही बोलूंगी… कन्नड़ विवाद में फंसी ब्रांच मैनेजर का...

मैं हिंदी में ही बोलूंगी… कन्नड़ विवाद में फंसी ब्रांच मैनेजर का हुआ तबादला, SBI पर भड़के BJP एमपी तेजस्वी सूर्या

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक में कन्नड़ भाषा विवाद में फंसी बैंक मैनजर का स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एबीसीआई) ने तबादला कर दिया है, लेकिन इसके बाद भी विवाद थम नहीं रहा है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बाद अब बीजेपी के सांसद तेजस्वी सूर्या ने बैंक मैनेजर के व्यवहार की आलोचना की है। तेजस्वी सूर्या ने एक्स पर लिखा है कि यदि आप कर्नाटक में ग्राहक इंटरफेस का काम कर रहे हैं, विशेष रूप से बैंकिंग जैसे क्षेत्र में, तो ग्राहकों से उनकी भाषा में संवाद करना महत्वपूर्ण है। इस तरह अड़ियल रवैया अपनाना सरासर गलत है। गौरतलब को लेकर बेंगलुरु के चंदपुरा इलाके की एक ब्रांच में एक महिला बैंक ऑफिसर्स ने कन्नड़ में बात करने से मना कर दिया था और कहा था कि ये इंडिया है, मैं हिंदी ही बोलूंगी। बैंक में संवाद का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आलाेचना की थी।

SBI पर ऊपर भड़के सूर्या
तेजस्वी सूर्या ने लिखा है कि मैंने बार-बार संसद के अंदर और बाहर बैंकिंग कार्यों में स्थानीय कर्मचारियों या स्थानीय भाषा जानने वाले कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से तैनात करने का मुद्दा उठाया है। कुछ सप्ताह पहले, लोक लेखा समिति की बैठक में मैंने यह मुद्दा वित्त सचिव के समक्ष उठाया था, जिन्होंने मुझे आश्वासन दिया था कि स्थानीय भाषा के ज्ञान को अनिवार्य बनाने वाली कार्यालय अधिसूचना का पालन करने के लिए कार्रवाई की जाएगी। ऐसा लगता है कि इसे अभी भी ठीक से लागू नहीं किया जा रहा है। मैं संबंधित लोगों से आग्रह करता हूं कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया डीएफएस नीति को तत्काल लागू करने के लिए स्थानीय भाषा की आवश्यकता को अनिवार्य बनाया गया है।

पुलिस को नहीं मिली शिकायत
तेस्जवी सूर्या ने लिखा है कि मैंने इस प्रकार का व्यवहार करने वाले मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए संबंधित अधिकारियों से बात की है। कर्नाटक में काम करने वाले बैंकों को कन्नड़ भाषा में ग्राहकों को सेवा देनी चाहिए। महिला ब्रांच मैनेजर का तबादला होने के बाद भी बेंगलुरु में विरोध नहीं रुक रहा है। घटना के बाद कई कन्नड़ संगठनों ने प्रबंधक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने पुष्टि की कि घटना चंदपुरा शाखा में हुई, लेकिन कहा कि कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई।

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...