18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यमैं हिंदी में बोलूंगी, यह इंडिया है…एसबीआई ब्रांच मैनेजर के टोन पर...

मैं हिंदी में बोलूंगी, यह इंडिया है…एसबीआई ब्रांच मैनेजर के टोन पर भड़के सिद्धारमैया, निर्मला सीतारमण से की ये मांग-वीडियो

Published on

बेंगलुरु:

मैडम ये कर्नाटक है, यहां हिंदी नहीं चलेगी…ये भारत है और मैं हिंदी ही बोलूंगी। कर्नाटक में स्टेट बैंक इंडिया (एसबीआई) की एक ब्रांच में बातचीत का यह वीडियो वायरल होने के बाद राज्य में फिर कन्नड़ बनाम हिंदी विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो के वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इसमें एंट्री ली है। सिद्धारमैया ने महिला बैंककर्मी की टिप्पणी को गलत बताया है। सीएम सिद्धारमैया ने देश की वित्त मंत्री निर्मली सीतारमण से बैंक कर्मियों को स्थानीय भाषा और संस्कृति के लिए ठीक से ट्रेनिंग देने की मांग की है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इस पूरे विवाद के सामने आने के बाद महिला अधिकारी का तबादला कर दिया है।

सीएम ने वित्त मंत्री से की ये अपील
कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने एक्स पर लिखा है सूर्य नगर, अनेकल तालुक में एसबीआई शाखा प्रबंधक द्वारा कन्नड़ और अंग्रेजी में बात करने से इनकार करना और नागरिकों के प्रति अनादर दिखाना, बहुत निंदनीय है। हम अधिकारी को स्थानांतरित करने में एसबीआई की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हैं। अब इस मामले को बंद माना जा सकता है। हालांकि, ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होनी चाहिए। सभी बैंक कर्मचारियों को ग्राहकों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करना चाहिए और स्थानीय भाषा में बात करने का हर संभव प्रयास करना चाहिए। सिद्धारमैया ने आगे लिखा है कि मैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्तीय सेवा विभाग से आग्रह करता हूं कि वे पूरे भारत में सभी बैंक कर्मचारियों के लिए सांस्कृतिक और भाषा प्रशिक्षण अनिवार्य करें। स्थानीय भाषा का सम्मान करना लोगों का सम्मान करना है। कर्नाटक सीएम ने अपनी पोस्ट में कन्नड़ फर्स्ट हैशटैग भी एड किया है।

क्या है पूरा मामला?
कर्नाटक में भारतीय स्टेट बैंक के एक कर्मचारी ने कन्नड़ में बात करने से इनकार कर दिया, जिसके कारण लोगों में आक्रोश फैल गया। इस टकराव का एक वीडियो, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ग्राहक को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि यह कर्नाटक है, मैडम, जिस पर महिला अधिकारी कहती हैं कि यह भारत है। जब उसे कन्नड़ बोलने के लिए कहा गया, तो उसने जोर देकर कहा कि मैं आपके लिए कन्नड़ नहीं बोलूंगी… मैं हिंदी बोलूंगी। जैसे-जैसे बातचीत बढ़ती गई, वह यह कहकर चली गईं और कहा कि मैं कभी कन्नड़ नहीं बोलूंगी। एक यूजर ने दावा किया कि महिला कन्नड़ भाषा का अपमान कर रही थी, और तत्काल कार्रवाई की मांग की। बाद में साझा किए गए एक वीडियो में, SBI अधिकारी को एक सहकर्मी की मदद से कन्नड़ में माफ़ी मांगते हुए देखा गया, जिसमें कहा गया कि अगर मैंने किसी को ठेस पहुंचाई है, तो मैं ईमानदारी से माफी मांगता हूं।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...