15.6 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्य'राजनीति में विचारधारा बड़ी चीज है...', पप्पू यादव ने रुपौली में किया...

‘राजनीति में विचारधारा बड़ी चीज है…’, पप्पू यादव ने रुपौली में किया RJD प्रत्याशी बीमा भारती का समर्थन

Published on

पटना,

बिहार की रुपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर राजनीति तेज हो गई है. इस सीट पर एनडीए और महागठबंधन आमने-सामने है. एनडीए की ओर से जेडीयू ने कलाधर मंडल को अपना प्रत्याशी बनाया है. वहीं महागठबंधन की ओर से आरजेडी ने बीमा भारती पर एक बार फिर भरोसा जताया है. इस बीच पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने सबको चौंकाते हुए बीमा भारती को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है.

पप्पू यादव ने ‘X’ पर पोस्ट कर कहा, “राजनीति में विचारधारा बड़ी चीज है. आज यह विलुप्त हो रही है, लेकिन मैं विचारधारा की राजनीति का वाहक हूं, मैं कांग्रेस विचारधारा के साथ हूं. इसलिए मेरे प्रति तमाम निजी नफरत को खारिज करते हुए रुपौली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को मेरा पूर्ण समर्थन है.”

पूर्णिया से निर्दलीय जीते थे पप्पू यादव
बता दें कि आरजेडी ने इंडिया गठबंधन की ओर से बीमा भारती को पूर्णिया से चुनावी मैदान में उतारा था. इस सीट पर पप्पू यादव भी लगातार दावेदारी करते रहे, लेकिन जब टिकट नहीं बदला गया तो पप्पू यादव निर्दलीय चुनाव लड़े और चुनाव जीते. रुपौली सीट बीमा भारती के जेडीयू से इस्तीफे के बाद ही खाली हुई थी. अब इस सीट पर पप्पू यादव ने एक बार फिर चौंकाते हुए बड़ा ऐलान कर दिया है. जिन बीमा भारती को पप्पू यादव ने हराया था, अब उन्हें ही समर्थन करने का ऐलान कर दिया है.

10 जुलाई को वोटिंग, 13 जुलाई को नतीजे
बिहार की रुपौली समेत बंगाल की 4, तमिलनाडु की 1, मध्य प्रदेश की 1, उत्तराखंड की 2, पंजाब की 1, हिमाचल की 3 सीटों पर 10 जुलाई को मतदान होगा. इन सीटों पर उपचुनाव का नोटिफिकेशन 14 जून को जारी हुआ था, नामांकन की आखिरी तारीख 21 जून रही और स्क्रूटनी भी 24 जून को हो चुकी है. नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 26 जून तय की गई थी. इन सारी प्रक्रियाओं के बाद अब 10 जुलाई को वोटिंग होनी है, जिसके नतीजे 13 जुलाई को आएंगे.

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...