8.1 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्य'विचारधारा हमेशा गतिमान रहती है', नीतीश के खास मंत्री का बयान, तो...

‘विचारधारा हमेशा गतिमान रहती है’, नीतीश के खास मंत्री का बयान, तो बिहार में खतरे में NDA सरकार?

Published on

पटना

बिहार एनडीए में क्या सबकुछ ठीक नहीं चल रहा? क्या नीतीश कुमार का मूड कुछ डोल रहा है? ये सवाल उस समय उठे जब जेडीयू के दिग्गज नेता और नीतीश सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने एक कमेंट किया। उन्होंने साफ कहा कि जेडीयू केंद्र की मोदी सरकार में शामिल नहीं होगी। यही नहीं जब उनसे 2024 में बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि राजनीतिक विचारधारा हमेशा गतिमान रहती है। इस पर फैसला 2024 में पार्टी नेतृत्व करेगा। उनके इस कमेंट के बाद सियासी पारा चढ़ने लगा।

‘JDU के मोदी कैबिनेट में शामिल होने का कोई प्लान नहीं’
विजय कुमार चौधरी ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि जेडीयू का अभी केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने का कोई प्लान नहीं है। उन्होंने मोदी सरकार में जेडीयू की नुमाइंदगी से इनकार कर दिया। विजय कुमार चौधरी ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार ने काफी पहले ही कह दिया था कि जेडीयू की केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने की कोई रुचि नहीं है। जब अपेक्षित संख्या में हमें प्रतिनिधित्व नहीं मिला था तभी मुख्यमंत्री ने ये साफ कर दिया था। इसलिए अब इस पर चर्चा पुरानी बात हो गई है। केंद्र में जेडीयू की नुमाइंदगी पर मुख्यमंत्री और हमारे नेता ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया था।

‘राजनीतिक विचारधारा हमेशा गतिमान रहती है’, बोले विजय चौधरी
वहीं जब विजय कुमार चौधरी से 2024 चुनाव बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि एनडीए में रहेंगे या नहीं रहेंगे ये तो उस समय तय करेंगे। पार्टी नेतृत्व इस पर फैसला 2024 में करेगी। उन्होंने इसी दौरान कहा कि राजनीतिक विचारधारा हमेशा गतिमान रहती है। नीतीश के बेहद खास माने जाने वाले जेडीयू नेता और बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी के इस कमेंट के बाद गठबंधन को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया।

आखिर नीतीश के मन में क्या चल रहा है?
ये अकेला मामला नहीं है, नीतीश कुमार का मिजाज भी पिछले कुछ समय से बदला नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री आज दिल्ली में आयोजित पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे। ये दूसरा मौका है जब उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से दूरी बनाई। वहीं जेडीयू में आरसीपी सिंह को लेकर हुए घटनाक्रम से भी कई कयास लगने लगे। इन घटनाओं से सियासी गलियारे में चर्चा का दौर जरूर शुरू हो गया कि एनडीए सरकार में सब ठीक नहीं लग रहा।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....