7.9 C
London
Tuesday, February 10, 2026
Homeराज्यअगर अखिलेश सीएम बन जाते तो यूपी में डकैती पड़ जाती, यह...

अगर अखिलेश सीएम बन जाते तो यूपी में डकैती पड़ जाती, यह क्‍या बोल गए स्‍वतंत्र देव सिंह

Published on

भदोही

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को दावा किया है कि अगर अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बन जाते तो प्रदेश में डकैती पड़ जाती। स्वतंत्र देव सिंह सुंदर वन क्षेत्र में शनिवार को सावन झूला समारोह का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, ‘इस बार चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता ने कोई गलती नहीं की, अगर जनता जरा सी भी गलती कर देती तो उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बन जाते और लूट लेते, प्रदेश में डकैती पड़ जाती।’ पीएम नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही वह हर तबके के बारे में सोचते हैं और उनके विकास का काम किया है। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से केंद्र और प्रदेश सरकार लोगों तक सुविधा और संसाधन पहुंचाने में जुटी हुई है।

बाद में मीडिया से बातचीत में जल शक्ति मंत्री ने कहा, ‘इस समय हमारी पहली प्राथमिकता है कि अगर कम बारिश हो तो नहरों की पूरी क्षमता का उपयोग करके किसानों को सिंचाई की सुविधा दी जाए।’ उन्होंने कहा कि बाढ़ को लेकर भी सरकार ने पूरी तैयारी की है।जब उनसे पूछा गया कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भाजपा गठबंधन में कब शामिल होंगे, तो जवाब में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह ओम प्रकाश राजभर से ही आप लोग पूछ लें कि वह कब हमारे साथ होंगे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए परिसर में नवनिर्मित ‘सुश्रुत भवन’ ओपीडी का किया लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद) परिसर में नवनिर्मित ओपीडी भवन...

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों एवं प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने शिष्टाचार भेंट की और...

आतंकवाद के नाम पर मजदूर से तीन दिन बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी

भोपाल राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक मजदूर को आतंकवाद के नाम...

मंदिर के सामने शराब दुकान को लेकर विवाद, मानव अधिकार आयोग ने उठाए सवाल

भोपाल शहर के आरो कॉलोनी स्थित मंदिर के सामने संचालित शराब दुकान को लेकर विवाद...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...