19.5 C
London
Saturday, June 13, 2026
Homeराज्य'माफी नहीं मांगी तो अपने स्टाइल में समझाएंगे', कुणाल कामरा पर बोले...

‘माफी नहीं मांगी तो अपने स्टाइल में समझाएंगे’, कुणाल कामरा पर बोले महाराष्ट्र के मंत्री

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर कॉमेडियन कुणाल कामरा के बयान के बाद विवाद गहराता जा रहा है. शिवसेना के कई नेता कुणाल कामरा को लेकर चेतावनी जारी कर चुके हैं. इसी बीच महाराष्ट्र के मंत्री गुलाब रघुनाथ पाटिल ने भी इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, ‘अगर वो माफी नहीं मांगेगा तो हम अपने स्टाइल में समझाएंगे. शिवसेना उसको नहीं छोड़ेगी. शिवसेना अपना रूप बताएगी. आखिर वो कब तक छिपेगा. कभी न कभी तो बाहर आएगा ना.’

वहीं, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने भी इस मामले में प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी है. हमें कॉमेडी से कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन लोगों को अपने दायरे में रहना चाहिए. सीमा लांघकर कोई काम नहीं करना चाहिए. बता दें कि इससे पहले सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी कुणाल कामरा से माफी की मांग की थी और कहा था कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

कुणाल ने माफी मांगने से किया इनकार
कामरा ने एक्स पर लिखा, “मैं माफ़ी नहीं मांगूंगा… मुझे इस भीड़ से डर नहीं लगता और मैं अपने बिस्तर में छिपकर इस घटना के शांत होने का इंतज़ार नहीं करूंगा.” उन्होंने आगे कहा कि मैंने जो कहा, वह बिल्कुल वैसा ही है जैसा उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी कह चुके हैं.

बता दें कि 36 वर्षीय कॉमेडियन ने एक लोकप्रिय हिंदी फिल्म के गाने के बोल को संशोधित करके अपने शो में शिंदे के सियासी करियर पर कटाक्ष किया था. इसके बाद महाराष्ट्र में एक बवाल मच गया. इसके बाद शिवसैनिकों ने कुणाल कामरा के स्टूडियो में तोड़फोड़ की थी और कुणाल कामरा को पीटने की धमकी भी दी थी.

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this

हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में छत्तीसगढ़ को मिले 9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7,800 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में औद्योगिक निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक...

राजस्थान के किसानों को बड़ी राहत: सीएम भजनलाल शर्मा ने गेहूं खरीद की अवधि 19 जून तक बढ़ाई

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के...

नीति आयोग की बैठक में भगवंत मान ने उठाए पंजाब के मुद्दे, स्पेशल कैटेगरी स्टेटस की मांग

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नीति आयोग की बैठक में राज्य...