7.9 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यउनकी तबीयत ठीक नहीं मैं डॉक्टर होता तो जरूर दवा देता.. केशव...

उनकी तबीयत ठीक नहीं मैं डॉक्टर होता तो जरूर दवा देता.. केशव मौर्य का अखिलेश पर तंज

Published on

सुल्तानपुर

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने सुल्तानपुर में मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। डेप्युटी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि अखिलेश जी की तबीयत ठीक नहीं है यदि मैं डॉक्टर होता तो उन्हें जरूर कुछ दवा देता। वहीं लखीमपुर में सगी बहनों के साथ दुष्कर्म कर हत्या पर कहा कि अपराधी न बच पाएंगे और न ही कोई उन्हें बचा पाएगा। वहीं मदरसे सर्वे पर उन्होंने कहा कि केवल वोट बैंक के लिए राजनीति की जा रही है।

कलेक्ट्रेट में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि लखीमपुर कांड के अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए गए हैं। हम पीड़ित परिवार के साथ संवेदना के साथ खड़े हुए हैं। यह हम संदेश देना चाहेंगे कि अपराधी और उनके संरक्षण दाता किसी भी दशा में ऐसे गलत काम करने वालों को बचा नहीं पाएंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

वोट के लिए मदरसे पर हो रही राजनीति- केशव
अखिलेश यादव पर आगे कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि वोट प्राप्त करने के लिए खास लोगों की तरफ से मदरसे का सर्वे होने को मुद्दा बनाते हुए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिनके पास मदरसे चलाने से संबंधित पर्याप्त विधिक प्रपत्र नहीं है वह मुख्यधारा में आकर प्रपत्र लें।’केशव मौर्य ने कहा कि हम सभी चीजों का सर्वे कर आते हैं। प्रधानमंत्री जनधन योजना, स्वामित्व योजना जैसे अन्य बहुत से सर्वे चलाए जा रहे हैं। विरोधी हमारे इसे मुद्दा बनाकर मदरसे पर राजनीति कर रहे हैं।

मौसम खराब होने के चलते सड़क मार्ग से पहुंचे
डिप्टी सीएम केशव मौर्या मौसम खराब होने के नाते हेलीकॉप्टर यात्रा छोड़कर सड़क मार्ग से सुलतानपुर पहुंचे। गुरुवार दोपहर लखनऊ-वाराणसी फोरलेन के रास्ते वो जब असरोगा टोल प्लाजा पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने उनका स्वागत अभिनंदन किया। इसके बाद डिप्टी सीएम सीधे बीजेपी कार्यालय पहुंचे। जहां कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से वार्ता कर पार्टी रणनीति पर चर्चा की।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...