9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्य'कितने आतंकी मारे गए, इसका खुलासा हो जाए तो तसल्ली मिले', Operation...

‘कितने आतंकी मारे गए, इसका खुलासा हो जाए तो तसल्ली मिले’, Operation Sindoor पर बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद

Published on

लखनऊ ,

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर यूपी के सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि भारतीय सेना को सलाम, हमें इसी तरह के जवाब की उम्मीद थी. लेकिन कितने आतंकियों को मारा गया और कितना नुकसान पहुंचाया गया इसकी भी घोषणा होनी चाहिए, तब हमारे दिल को तसल्ली मिल जाएगी. हमने कई बार कहा है कि हम सरकार के साथ हैं और आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए.

इमरान मसूद के मुताबिक, हमने सरकार से कहा था कि लीपापोती से काम नहीं चलेगा. आतंक के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन होना ही चाहिए. अब वो हुआ है, इसलिए सेना को सैल्यूट. जिन्होंने पहलगाम में कत्लेआम मचाया, उन आतंकियों के ठिकाने पर जो हमले हुए उनमें कितने आतंकी मारे गए, इसका भी खुलासा हो जाए तो तसल्ली हो जाए.

मसूद ने यह भी कहा कि आतंकवाद का समूल नष्ट होने तक हमें रुकना नहीं चाहिए. आतंकवाद की जड़ों को समाप्त करना चाहिए, ताकि कोई भी यह हिम्मत न कर सके कि हमारे देश में कोई आतंकवादी घटना को अंजाम दे पाए.वहीं, राफेल पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा नींबू मिर्ची वाले बयान पर उन्होंने कहा कि हमने तो पहले ही कहा था कि नींबू मिर्ची उतार कर हमला करें, जो उन्होंने कर दिया है. इसके लिए हम सरकार का धन्यवाद करते हैं.

आपको बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्ताकी आतंकियों को करारा जवाब दिया है. भारतीय सेना द्वारा देर रात सिर्फ 25 मिनट में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया. जिसमें बड़ी संख्या में आतंकियों के मारे जाने की खबर है. खूंखार आतंकी अजहर मसूद के परिवार के 14 लोग मारे गए हैं. इस एक्शन के बाद विपक्ष केंद्र सरकार के साथ एकजुट है.

Latest articles

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...